jasbir singh gil

आपदा को सियासी अवसर में बदलने में माहिर सरकार : कांग्रेस

676 0
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) के जसबीर सिंह गिल (Jasbir Singh Gill) ने रेलवे के निजीकरण को लेकर कहा कि सरकार ने आपदा को सियासी अवसर में बदलने में महारत हासिल कर ली है। उन्होंने सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस (Congress) ने सरकार पर आपदा को सियासी अवसर में बदलने में महारत हासिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सरकार रेलवे में निजीकरण की दिशा में बढ़ रही है तब उसे कर्मचारियों के भविष्य एवं कल्याण का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने UP बीजेपी कार्यसमिति की बैठक का किया शुभारंभ

वर्ष 2021-22 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस  (Congress) के जसबीर सिंह गिल ने कहा कि इस सरकार ने आपदा को अवसर में बदलने का नारा दिया, लेकिन असलियत में इस सरकार ने आपदा को सियासी अवसर में बदलने में महारत हासिल कर ली है।

उन्होंने मोदी सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पिछले लगभग सात साल के शासनकाल में पंजाब के लिए एक किलोमीटर भी रेलवे लाइन का एलान नहीं किया गया।

गिल ने अपने संसदीय क्षेत्र में स्थित कपूरथला कोच कारखाने का जिक्र करते हुए कहा कि उसका उत्पादन बहुत अच्छा है, लेकिन ऐसे कारखानों का निजीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के भविष्य का ख्याल रखना चाहिए।

कांग्रेस (Congress) सांसद ने कहा कि अगर सरकार रेलवे में निजीकरण कर रही है, तो पूर्वोत्तर में रेलवे के विकास के लिए निजी क्षेत्र को काम क्यों नहीं सौंप रही, जहां अभी तक रेल संपर्क नहीं है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की बुलेट ट्रेन परियोजना प्रशंसनीय है, लेकिन जहां चीन जून 2021 तक तिब्बत तक बुलेट ट्रेन पहुंचाने के लिए काम कर रहा है, ऐसे में सरकार को अहमदाबाद, मुंबई से पहले उत्तर भारत के ऐसे क्षेत्रों में बुलेट ट्रेन परियोजनाओं को लाना चाहिए था, जहां सैनिक आपात स्थिति में उनसे सीमा क्षेत्रों तक जल्द से जल्द पहुंच सकें।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने ‘सम्भव’ पोर्टल के तहत जनसुनवाई की, 13 गम्भीर समस्याओं का मौके पर कराया समाधान

Posted by - July 10, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय अपने अपने क्षेत्रों में नाले-नालियों के ऊपर किये गए अतिक्रमण को तत्काल हटाएं, कहीं…
Tamil Nadu entrepreneurs

चेन्नई पहुंची टीम योगी से उद्यमियों ने उप्र सरकार के प्रयासों को सराहा

Posted by - January 9, 2023 0
चेन्नई। उत्तर प्रदेश को नये भारत का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशन में…
AK Sharma

उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए किया जा रहे ठोस प्रयास: एके शर्मा

Posted by - November 10, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी विद्युत कार्मिकों को अपने क्षेत्र…
CM Bhupendra Patel took a holy dip in Triveni

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी लगाई पावन डुबकी, बोले- त्रिवेणी संगम में स्नान सौभाग्य की बात

Posted by - February 7, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र के बीच शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र…
CM Bhajan Lal Sharma

सीएम ने दीपावली पर उपलब्धियां गिनाईं, विकसित राजस्थान के विज़न को किया प्रस्तुत

Posted by - November 1, 2024 0
यपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश…