narayan sami

पुडुचेरी : कांग्रेस सरकार गिरी, विश्वास मत में हार के बाद नारायणसामी का इस्तीफ़ा

855 0
पुडुचेरी । पुडुचेरी (Puducherry) विधानसभा में कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई है। स्पीकर ने ऐलान किया कि सरकार के पास बहुमत नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी की विदाई तय मानी जा रही है। बता दें कि विधानसभा में कांग्रेस के पास उसके 9 विधायकों के अलावा 3 डीएमके और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन था।

बता दें कि पिछले दिनों चार विधायकों ने इस्तीफा दिया था अब कांग्रेस के एक और विधायक लक्ष्मीनारायण के इस्तीफे के साथ ही कुल संख्या पांच पहुंच गई है। वहीं, गठबंधन वाली डीएमके के विधायक ने भी इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के विधायक वेंकटेशन के इस्तीफा देने के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई है, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक हैं। लक्ष्मीनारायणन और वेंकटेशन ने विधानसभा अध्यक्ष वी. पी. शिवकोलुंधु को उनके आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा है।

UP Budget 2021-22 : निर्माणाधीन भगवान श्रीराम एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ रुपये

इस्तीफे के बाद लक्ष्मीनारायणन ने पत्रकारों से कहा कि नारायणसामी नीत सरकार ने बहुमत खो दिया है। लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। वेंकटेशन ने कहा कि उन्होंने केवल विधायक पद से इस्तीफा दिया है और वह द्रमुक का हिस्सा बने रहेंगे।

UP Budget 2021 -22 : मायावती बोलीं- बजट से हुई निराशा तो अखिलेश ने कहा-किसानों के साथ एक बार फिर धोखा

हाल ही में यहां उपराज्यपाल किरण बेदी को जिम्मेदारी से मुक्त कर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदराजन को पुडुचेरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। नारायणसामी अगर आज बहुमत साबित नहीं कर पाते तो पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी और अगर ऐसा हुआ तो यहां राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। आने वाले महीनों में यहां विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में कांग्रेस कतई नहीं चाहेगी कि यहां विधानसभा चुनाव राष्ट्रपति शासन के तहत हों।

Related Post

AK Sharma

उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो

Posted by - August 30, 2024 0
गौतमबुद्धनगर।  उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनवरत विद्युत आपूर्ति मिले, आगामी गर्मी में विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न…
CM Dhami

सीएम धामी ने महाविद्यालय परिसर में शैक्षणिक, प्रशासनिक भवन का किया शिलान्यास

Posted by - February 27, 2023 0
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाए जाने की दिशा में कई…
CM Yogi

सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष हो रही 23-25 हजार मौतें, सड़क दुर्घटना में मृत्यु राष्ट्रीय क्षति: मुख्यमंत्री

Posted by - January 1, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की…