CM Yogi

कांग्रेस समस्या देती है और भाजपा करती है समाधान : योगी आदित्यनाथ

325 0

राजनांदगांव/रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजनांदगांव जिले के ग्राम कुमरदा की चुनावी जनसभा में कहा कि छत्तीसगढ़ तो आराध्य श्रीराम का ननिहाल है, यहां माता कौशल्या का मायका है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने शासन काल में लोगों को आवास से वंचित किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समस्या देती है और भारतीय जनता पार्टी समस्या का समाधान करती है।

राजनांदगांव से भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडेय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर भाजपा सरकार में बना। कांग्रेस सरकार अयोध्या में ये काम नहीं करा पाई। योगी ने कहा कि भूपेश बघेल ने अपने शासनकाल में गोबर घोटाला, शराब घोटाला कर डाला।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया है, जिन पर शराब घोटाले, कोयला घोटाले, पीएससी घोटाले, गोठान घोटाले और महादेव ऐप के घोटाले का आरोप हो और एफआईआर भी हो चुकी हो, वह पूरी ठसक के साथ चुनाव लड़ने का दुस्साहस कर रहा है।

कांग्रेस का पेट कभी नहीं भरने वाला, यह गरीबों के हकों पर डकैती डालते हैंः योगी

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह की सरकार ने एक रुपये किलो में चावल दिया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दे रहे हैं। 60 करोड़ लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के हाथ में बंदूक पकड़ा दी, जिससे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पनपा।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि मोदी जी को आपने दो कार्यकाल दिए हैं, तीसरा कार्यकाल भी उन्हें आप दें। भाजपा ने मोदी जी के प्रतिनिधि के रूप में इस राजनांदगांव में संतोष पांडे को फिर अपना उम्मीदवार बनाकर उतारा है।

Related Post

जैन साहित्य

जैन साहित्य में शान्तिरस की प्रधानता, राष्ट्र गौरव है शान्ति रस : डॉ. अभय जैन

Posted by - December 1, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग एवं हिन्दी तथा आधुनिक भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान…
CM Yogi

भारत, विश्व मानवता और चराचर जगत की रक्षा के लिए सनातन धर्म की रक्षा आवश्यकः मुख्यमंत्री

Posted by - November 30, 2025 0
झज्जर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने साधु-संतों के समक्ष दो बातें रखीं और…
Ram

रामोत्सव 2024: हर साल रामनवमी पर भगवान सूर्य करेंगे श्रीराम का अभिषेक, दोपहर 12 बजे दमकेगा प्रभु का ललाट

Posted by - January 6, 2024 0
अयोध्या । प्रभु श्रीराम (Sri Ram) की नगरी अयोध्या (Ayodhya) को जिस दिव्यता, भव्यता और नव्यता की ओर मुख्यमंत्री योगी…