सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

सुशांत सिंह राजपूत केस में डॉक्टर्स ने बताया कि इस बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर

855 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी आए दिन नए मोड़ ले रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने तीन मनोचिकित्सकों और एक मनोवैज्ञानिक का बयान दर्ज किया है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि सुशांत सिंह नवंबर 2019 के बाद से डॉक्टर्स के संपर्क में थे

मुंबई पुलिस ने बताया कि सुशांत सिंह नवंबर 2019 के बाद से डॉक्टर्स के संपर्क में थे। वह डिप्रेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे। सूत्रों के मुताबिक एक्टर बाइपोलर डिसऑर्डर से भी जूझ रहे थे। एक मनोचिकित्सक ने बताया कि सुशांत का जीवन काफी तनाव में बीत रहा था। तनाव की आखिर वजह क्या रही, इसका जवाब कोई भी डॉक्टर नहीं दे पाया।

सुशांत सिंह राजपूत को अपने डॉक्टर्स पर भी विश्वास नहीं था

बता दें कि बाइपोलर डिसऑर्डर से जब कोई व्यक्ति ग्रसित होता है। तो उसके व्यवहार में तेजी से बदलाव आते हैं। वह डिप्रेशन की ओर तेजी से बढ़ने लगता है। वह करियर से जुड़े डिसिजन नहीं ले पाता है। सुशांत सिंह राजपूत को अपने डॉक्टर्स पर भी विश्वास नहीं था।

देश की टॉप मॉडल कृतिका खुराना इंस्‍टाग्राम की रिच लिस्‍ट 2020 में शामिल

मिली जानकारी के अनुसार वह दो से तीन बार एक डॉक्टर से मिलते थे और फिर एक नए डॉक्टर के पास अपना रुख कर लेते थे। आखिरी बार सुशांत ने जिस डॉक्टर से अपना इलाज करवाया था वह उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का ट्रीटमेंट दे रहे थे। सुशांत सिंह का इलाज कर रहे लगभग सभी डॉक्टर्स का कहना है कि एक्टर सही समय पर अपनी दवाइयां नहीं ले रहे थे।

कंगना रनौत ने फिल्म क्रिटीक राजीव मसंद पर आरोप लगाया था कि वह एक्टर की फिल्मों को जानबूझकर खराब रेटिंग्स देते थे

बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में फिल्म क्रिटीक राजीव मसंद पर आरोप लगाया था कि वह एक्टर की फिल्मों को जानबूझकर खराब रेटिंग्स देते थे। ये सभी चीजें पहले से प्लान की गई थीं। अब इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस राजीव मसंद से पूछताछ करेगी। एक्टर की फिल्मों को खराब रेटिंग्स देने के पीछे क्या कारण रहा? इसके बारे में मुंबई पुलिस उसने सवाल करेगी।

राजीव मसंद से सुशांत राजपूत केस में पूछताछ के लिए आज पुलिस स्टेशन में बुलाया

राजीव मसंद से सुशांत राजपूत केस में पूछताछ के लिए आज पुलिस स्टेशन में बुलाया गया है। उम्मीद है पुलिस को जल्द ही ये पता लगेगा कि सुशांत ने किस वजह से सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया है? वहीं, दूसरी ओर सुशांत के फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स, एक्टर की मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

Related Post

CM Dhami

जिला अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, मरीजों से मुलाकात कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दिया भरोसा

Posted by - May 8, 2026 0
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन के बाद जिला अस्पताल बी.डी. पाण्डेय पहुंचकर…

‘उज्ज्वला ने महिलाओं का जीवन रोशन किया’ प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

Posted by - August 27, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए महोबा जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ…
CM Dhami

राज्य में घृणित मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही: मुख्यमंत्री

Posted by - July 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को खटीमा में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में…
CM residence

मुख्यमंत्री निवास में सामूहिक क्षमापना समारोह रविवार को

Posted by - October 5, 2024 0
जयपुर। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास (CM Residence) में रविवार को सामूहिक क्षमापना समारोह होगा। इस आयोजन में राजधानी के…