तीन मई तक लॉकडाउन

देश तीन मई तक लॉकडाउन, कोरोनावायरस से बचाव की ये है मोदी ‘सप्तपदी’

991 0

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दूसरे चरण में तीन मई तक नियमों का सख्ती से पालन कर कोरोना को हराने के लिए सप्तपदी यानी सात बातों पर विशेष ध्यान देने की देशवासियों से अपील की है।

देशवासी यदि धैर्य बनाकर रखेंगे और नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को आसानी से परास्त किया जा सकता है

श्री मोदी ने 21 दिन के पहले चरण के लॉक डाउन के आखिरी दिन मंगलवार को राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि देशवासी यदि धैर्य बनाकर रखेंगे और नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को आसानी से परास्त किया जा सकता है। उन्होंने लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा करते हुए देश की जनता से कोरोनॉ से बचाव के लिए ‘सप्तपदी का सूत्र दिया और इस सप्तपदी के सात सूत्रों का कोरोना को हराने के वास्ते कड़ाई पालन करने का लोगों से आग्रह किया।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लाइफ स्टाइल बदलना जरूरी: डॉ औदिच्य

पीएम ने कहा कि इसी विश्वास के साथ आज सात बातों में आपका साथ मांग रहा हूं

पीएम ने कहा कि हम धैर्य बनाकर रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे। इसी विश्वास के साथ अंत में मैं आज सात बातों में आपका साथ मांग रहा हूं।

पहला बचन
अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो,उनकी हमें अतिरिक्त देखभाल करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है।

दूसरा बचन
लॉकडाउन और सोशल डिस्टेनसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें,घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

तीसरा बचन
अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें,गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें।

चौथा बचन
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।

पांचवां बचन
जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें,उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें।

छठा बचन
आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें।

सातवां बचन
देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें।

Related Post

Children's Mental Health

बच्चों की मेंटल हेल्थ सुधारेगा ‘संवेदना’, बाल आयोग ने की पहल

Posted by - October 22, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण महामारी के कारण बच्चों मानसिक स्वास्थ्य (Children’s Mental Health)  काफी प्रभावित हुआ है। बच्चों की मदद…
Justice Mohan Shantanagoudar

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मोहन शांतनगौदर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Posted by - April 25, 2021 0
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मोहन शांतनगौदर (Justice Mohan Shantanagoudar) का शनिवार देर रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल…
CM Dhami launched Hello Haldwani 91.2 FM Community Radio Mobile App

सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री

Posted by - September 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो…