पिकप और वैन डेल में टक्कर

पिकप और वैन डेल में टक्कर

1173 0

मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार शाम को नबी पनाह से अंधे की चौकी मार्ग पर वैन और पिकप डाले में टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से 2 लोगों को गंभीर अवस्था में लखनऊ भेज दिया गया है।

लखनऊ से शिक्षिकाएं माल थाना क्षेत्र में स्कूलों में पढ़ाने के लिए वैन से जाती है। रोज की तरह वह शनिवार को भी वह सभी पढ़ाने स्कूल गई थी।

मड़ियांव पुलिस ने अवैध रूप से चल रही तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़

पढ़ाई खत्म होने के बाद वैन में बैठकर लखनऊ अपने घर जा रही थी, कि नवीपनाह रोड पर लखनऊ की तरफ से आ रहे डाक पार्सल पिकअप डाले ने सामने से वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैन का हिस्सा एक तरफ का क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें बैठी 5 शिक्षिकाएं सुषमा भारती, शिवानी खन्ना, रजनी उपाध्याय, वारिसा बानो, अंजूरानी वाहन चालक रिकू रावत तथा डाक पार्सल के चालक आदर्श सक्सेना और सहायक आशू भरती सहित 8 लोग घायल हो गए। हादसा होते ही राहगीरों ने वैन में फंसे घायलों को बाहर निकाला व तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस बुलवाकर सीएससी मलिहाबाद में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल वैन चालक व एक शिक्षिका अंजूरानी को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सभी का उपचार चल रहा है।

 

Related Post

PM Modi

विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा: पीएम मोदी

Posted by - February 24, 2024 0
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है।विकसित छत्तीसगढ़ से…
Mulayam Singh yadav

सपा मुख्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, कार्यकर्ताओं को दिए पंचायत चुनाव में जीत के टिप्स

Posted by - April 8, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने सपा के प्रदेश कार्यालय पहुंच कर…
CM Dhami

आजीविका महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, 202 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Posted by - February 10, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शनिवार को अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव (दीदी भुली हाथ…