CM योगी का सख्त रुख, कहा-पाक की जीत की खुशी मनाने वालों पर देशद्रोह का केस होगा

500 0

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए T-20 Match में भारत की हार के बाद पटाखे जलाये जाने पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि, भारत के खिलाफ हुए मैच के बाद पाकिस्तान की जीत की खुशी मनाने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा होगा। 24 अक्टूबर को यह टी20 क्रिकेट विश्व कप का मैच हुआ था। इसमें भारत को पाकिस्तान से हार मिली थी। सीएम योगी के ऑफिस से इस जानकारी को साझा करते ट्वीट किया गया है।

वहीं, अब सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिये गये हैं, कहीं भी देश के खिलाफ कुछ भी घटित होता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। यूपी पुलिस ने टी20 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्‍तानी टीम के समर्थन में नारे बाजी करने या टीम इंडिया पर पाकिस्‍तान की जीत का जश्‍न मनाने के आरोप में पांच जिलों में सात लोगों पर मुकदमा किया था। इसमें 4 लोगों को हिरासत में लिया था।

सीएमओ के मुताबिक, यूपी पुलिस ने कथित तौर पर 5 जिलों में 7 लोगों को बुक किया और 4 लोगों को पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने या टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम पर पाकिस्तानी टीम की जीत का जश्न मनाने के आरोप में हिरासत में लिया है, जो विश्व कप मैच बीते 24 अक्टूबर को हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते 26 अक्‍टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दो दिन पहले हुए क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट करने के लिए कश्मीर के तीन इंजीनियरिंग छात्रों को आगरा एक कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है।

Related Post

CM Yogi

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए समय से पूरी की जाएं सभी तैयारियांः मुख्यमंत्री

Posted by - April 3, 2025 0
वाराणसी:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।…
AK Sharma held a core committee meeting

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं: एके शर्मा

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में आज…
CM Yogi

हर शिकायत पर सुनिश्चित कराई जाएगी प्रभावी कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - September 15, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…