cm yogi jhanshi visist

CM योगी का झांसी दौरा आज, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

749 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के दौरान मंगलवार को झांसी पहुंचेंगे। इस दौरान वह विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगेष साथ ही, योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।

UP में बढ़ा किसानों के गेहूं का समर्थन मूल्य, 1975 रुपये प्रति कुंतल

सीएम योगी (CM Yogi) सबसे पहले सुबह 9.50 बजे जालौन पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे ललितपुर पहुंचकर बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी (CM Yogi) दोपहर 12 बजे झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचेगे। जीआईसी में वे जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और 21 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

झांसी में सीएम योगी (CM Yogi) विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे। इसके बाद वे डेढ़ बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां सीएम योगी जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 3.20 पर वे भरपुरा गांव पहुंचेंगे। यहां वे हर घर नल – घर घर जल योजना का निरीक्षण करेंग। झांसी नगर निगम पहुंचकर स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए गए कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) झांसी में मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। झांसी में रात्रि प्रवास के बाद 10 मार्च की सुबह वह यहां से रवाना हों जाएंगे।

Related Post

CM Yogi

चुनौतियों से डटकर सदा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा अधिवक्ता समाजः योगी

Posted by - May 27, 2024 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को वाराणसी कचहरी के निकट रामआसरे वाटिका में अधिवक्ताओं से संवाद किया। उन्होंने…
CM Yogi

वन नेशन, वन इलेक्शन अभिनव पहल,लोकतंत्र की समृद्धि और उसकी स्थिरता होगी सुनिश्चितः सीएम योगी

Posted by - September 1, 2023 0
लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने शुक्रवार एक सितंबर को वन नेशन, वन इलेक्शन (One Nation-One Election) के…

कारगिल दिवस स्पेशल : भारतीय सेना में भर्ती होकर शहीद पति के सपनों को साकार कर रही ये महिला

Posted by - July 26, 2019 0
लखनऊ डेस्क। 1999 में भारत की पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस…