CM Yogi

दुख की घड़ी में पार्टी और सरकार विधायक के परिवार के साथ खड़ी है: सीएम योगी

480 0

लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को गोला पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देते हुए और उनके परिवार वालों को सांत्वना दी।

इस बारे में दिवंगत विधायक के परिजनों ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनसे कहा कि विधायक गिरी के जो सपने अधूरे रह गए उन्हें पूरा करेंगे। साथ ही उन्होंने इस दुख की घड़ी में पार्टी और सरकार परिवार के साथ खड़े होने की बात कही। विधायक के भाई जनार्दन गिरि ने बताया के मुख्यमंत्री के आने और उनकी सांत्वना से परिवार को बहुत संबल मिला है। विधायक आवास से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने छोटी काशी के शिव मंदिर में दर्शन किए।

बता दें कि लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके अरविंद गिरी का बीते मंगलवार को कार से लखनऊ जाते समय हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई थी। अंत्येष्टि से पहले गोला कस्बे में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी।

‘नए भारत के निर्माण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी में बोले एनईटीएफ के अध्यक्ष

विधायक अरविंद गिरी ‘गिरी (गोस्वामी) समुदाय’ से थे, इसलिए परंपरा के अनुसार उन्हें समाधि दी गई थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया था और परिजनों को भरोसा भी दिया था कि वो खुद आकर उनसे मुलाकात भी करेंगे, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवंगत विधायक के आवास पहुंचे थे।

Related Post

cm pushkar singh dhami

उत्तराखंड को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा काम : धामी

Posted by - December 31, 2021 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar singh dhami) ने कहा है कि उत्तराखंड को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाने…
AK Sharma

एके शर्मा ने नागरिकों से खुले में सोने वालों को रैनबसेरा पहुंचाने की अपील की

Posted by - December 26, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने गरीबों, आश्रयहिनों, निराश्रितों के साथ मजबूरी में…
Maha Kumbh

महाकुंभ में संलग्न स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को मिलेगा स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा का लाभ

Posted by - November 23, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को सीएम योगी (CM Yogi) के विजन के मुताबिक स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ बनाने का…