CM Yogi

जनता दरबार में बोले सीएम योगी- हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए

502 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार (Janta Darbar) लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।

बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

रविवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी (CM Yogi) ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया। मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे।

वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को दिया।

Related Post

पीएम ने पूर्वांचल को 9 मेडिकल कॉलेज का दिया तोहफा, सपा पर कसा तंज

Posted by - October 25, 2021 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कम समय बचा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी दौरे शुरू…
Regional Sports Stadium

हाइटेक होगा गोरखपुर रीजनल स्टेडियम, ”दिन ही नहीं, रात में भी प्रतियोगिताएं”

Posted by - February 18, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। गोरखपुर रीजनल स्टेडियम ( Regional Sports Stadium) का…
CM Yogi

अयोध्या धाम से 08 शहरों के लिए शुरू हुई वायु सेवा, सीएम योगी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

Posted by - February 1, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) से 08 शहरों दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना,…
cm yogi

गृहमंत्री और 15 मुख्यमंत्रियों को सीएम योगी ने भेंट किये ओडीओपी के तोहफे

Posted by - October 28, 2022 0
फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) को हर मंच से प्रोत्साहित किया जाता…