cm yogi

सीएम योगी ने 700 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

405 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लोकभवन में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने 199 आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास व 501 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया है।

इस अवसर पर कुछ बच्चियों को अन्न प्रासन कराया और गर्भवती महिलाओं को गोद भराई में उपहार भी दिए। इस अवसर पर महिला कल्याण, बाल विकास व पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला उपस्थित रहीं।

राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज कि दो बुनियादी आवश्यकताएं होती हैं। बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए हर साल राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि नींव को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है। यह अभियान अपनी गति के साथ आगे बढ़ रहा है। गांवों में बच्चों को पोषक आहार मिल रहा है। खून की कमी से जो मौतें होती थीं, उनसे उबरने का काम उत्तर प्रदेश ने किया है। जो लोग शराब बेचते थे वह पोषण आहार बेच रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी के प्रयास से सशक्त हो रहीं बुंदेलखंड की महिलाएं

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने सशक्त आंगनबाड़ी पुस्तिका का विमोचन किया। योगी ने कहा कि यह पुस्तिकाएं हर आंगनबाड़ी केन्द्रों तक पहुंचनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बाल पिटारा मोबाइल एप लान्च करते हुए कहा कि हमारी सरकार में आंगनबाड़ी को अपना भवन मिला।

Related Post

CM Yogi performed special worship of Mahayogi Gorakhnath.

श्रीनाथ जी सहित मंदिर परिसर के सभी देव विग्रहों की सीएम योगी ने की पूजा

Posted by - October 2, 2025 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी…
Electricity

गर्मी के चलते बिजली की मांग में तेज वृद्धि को पूरा करने में जुटी योगी सरकार

Posted by - June 14, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद बढ़ी मांग के अनुरूप प्रदेशवासियों को बिजली (Electricity)  की आपूर्ति सुनिश्चित…

दुनिया ने माना पीएम मोदी का लोहा- सीएम योगी

Posted by - October 25, 2021 0
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी दौरे पर हैं। पीएम मोदी सिद्धार्थनगर के बीएसए मैदान में कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल…
amit shah

अखिलेश बाबू में हिम्मत हो तो श्रीराम मंदिर का निर्माण रोककर दिखाएं : अमित शाह

Posted by - December 31, 2021 0
बरेली। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को बरेली में रोड शो करके रुहेलखंड में चुनावी बिगुल फूंक दिया…
CM Yogi launched Viksit Krishi Sankalp Abhiyan

लैब से लैंड पर जाकर किसानों से संवाद नई क्रांति की शुरुआत करेगाः योगी

Posted by - May 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लैब, आईसीआर, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र व अन्य संस्थानों में…