CM Yogi

सीएम योगी ने सरोजनीनगर हादसे की जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय समिति

275 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सरोजनीनगर हादसे की गहन जांच के लिए रविवार को तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। इसमें गृह सचिव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आवास/शहरी नियोजन सचिव और लोक निर्माण विभाग लखनऊ के मुख्य अभियंता को सदस्य नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने समिति के सदस्यों को प्रकरण की तह तक तहकीकात करने के निर्देश दिये हैं। बता दें कि गोरखपुर दौरे से लौटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से सीधे सरोजनीनगर हादसे में घायलों से मिलने लोकबंधु अस्पताल पहुंचे थे। वहीं अपने सरकारी आवास पर सरोजनीनगर हादसों को लेकर रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।

घटना के कारणों की समग्र रूप से जांच कर जल्द से जल्द शासन को सौंपेंगे अपनी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बैठक में अधिकारियों से सरोजनीनगर में व्यावसायिक भवन गिरने के प्रकरण की गहनता से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में घटित घटना बेहद दु:खद है। उन्होंने प्रकरण की गहनता से जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।

ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: लोकबंधु अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, कहा-पीड़ितों और उनके परिवार के साथ खड़ी है सरकार

समिति में गृह सचिव डॉ. संजीव गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सचिव बलकार सिंह और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (मध्य क्षेत्र) विजय कनौजिया को सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्य घटना के कारणों की समग्र रूप से जांच कर अपनी जांच रिपोर्ट यथाशीघ्र शासन को प्रस्तुत करेंगे।

Related Post

S Siddharth

नीतीश कुमार के प्रधान सचिव ने दिया इस्तीफा, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

Posted by - July 22, 2025 0
बिहार में कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज है। कई…

संसद में काम नहीं हो पा रहा है, क्योंकि सरकार विपक्ष की जायज मांगों से सहमत नहीं- जयराम रमेश

Posted by - July 27, 2021 0
पेगासस जासूसी विवाद पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही बाधित…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोहराया मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ का संकल्प

Posted by - March 1, 2021 0
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहनिया में काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री…
Ultrasound

योगी सरकार ने 14 लाख गर्भवती महिलाओं को दी निजी केंद्रों पर फ्री अल्ट्रासाउंड की सौगात

Posted by - November 11, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेशवासियों को सुगम, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार अहम कदम…