CM Yogi

ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: लोकबंधु अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, कहा-पीड़ितों और उनके परिवार के साथ खड़ी है सरकार

337 0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में एक कारोबारी समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे 24 घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  इस हादसे में घायल पीड़ितों से मुलाकात के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचे, जहां उनसे मुलाकात की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने पीड़ितों से मुलाकात की तस्वीर को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि, जनपद लखनऊ में बिल्डिंग गिरने के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों से आज लखनऊ स्थित लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

साथ ही लिखा कि, कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में सभी का समुचित उपचार शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इस कठिन समय में यूपी सरकार पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ पूरी तत्परता तथा संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज: सीएम योगी

बता दें कि, ट्रांसपोर्टनगर हादसे में पिछले 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू करने में जुटी हैं। उधर पुलिस ने हरमिलाप टॉवर मालिक राकेश सिंघल पर एफआईआर दर्ज की है।

Related Post

AK Sharma

मूलभूत सुविधाओं के विकास में लाएं तेजी, समय सीमा के भीतर कार्य करें पूरा : एके शर्मा

Posted by - August 23, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश…
Priyanka-Gandhi

UP में प्रयागराज दौरे पर पहुंची प्रियंका, निषाद समुदाय के लोगों से करेंगी मुलाकात

Posted by - February 21, 2021 0
प्रयागराज। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को प्रयागराज दौरे पर हैं। वह यहां निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात…
CM Yogi met trainee officers

प्रशिक्षु अफसरों से मिले सीएम योगी, बोले- संवाद, अच्छा व्यवहार और शुचिता से हर समस्या का होगा समाधान

Posted by - July 2, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रशिक्षु अफसरों…
CM Yogi did darshan and worship of Baba Vishwanath

मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ व काल भैरव का दर्शन-पूजन

Posted by - May 12, 2025 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव…