CM Yogi

मुखयमंत्री योगी ने बेटियों के पांव पखार मातृ शक्ति की आराधना की

186 0

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मातृ शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और उन्हें समाज मे शक्ति स्वरूप में प्रतिष्ठित करने की पहल को एक बार फिर मजबूत करते दिखे। शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में सीएम योगी (CM Yogi) ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।

शुक्रवार को गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंदिर स्थित अपने आवास परिसर के प्रथम तल पर परंपरागत रूप से पीतल के परात में जल से सभी नौ कुंवारी कन्याओं के बारी-बारी पांव धोये। उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत और शक्तिपीठ की वेदी पर उगाई गई जई का तिलक लगाया। माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर, उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया।

पूजन के बाद इन कन्याओं को मंदिर की रसोई में पकाया गया ताजा भोजन प्रसाद सीएम योगी ने अपने हाथों से परोसा। इन नौ कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंची बालिकाओं और बटुकों को भी पूजनोपरांत श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का प्यार-दुलार पाकर नन्हीं बालिकाओं व बटुकों की प्रसन्नता देखते ही बन रही थी। सत्कार और स्नेह के भाव से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर नौ कन्याओं व बटुक भैरव के पांव पखारे और पूजन किया। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) के हाथों दक्षिणा मिलने से सभी बालिकाएं काफी प्रफुल्लित दिखीं। पूजन के बाद भोजन परोसते समय सीएम निरंतर संवाद भी करते रहे। यह भी ख्याल रखते रहे कि किसी भी बालक-बालिका की थाली में प्रसाद की कोई कमी न रहे। इसे लेकर वह मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देशित करते रहे।

पूजन के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश बजाज, अमित सिंह मोनू, विनय गौतम आदि मौजूद रहे। सीएम योगी ने इसके पूर्व प्रातःकाल के पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की।

Related Post

AK Sharma

सभी अधीक्षण अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता स्तर पर कल सुनी जाएगी शिकायतें: AK Sharma

Posted by - June 12, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था अनुसार कल सोमवार 13 जून,2022 को सभी…
Rajnath Singh

देश के युवा केवल एक कंपनी नहीं बना रहे, बल्कि रक्षा क्षेत्र में एक नई सोच और दिशा गढ़ रहे हैं: राजनाथ

Posted by - August 30, 2025 0
गौतमबुद्धनगर। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर में रेफी एम फाइबर प्रा. लि. द्वारा…

एक दिवसीय यात्रा पर बेंगलुरु पहुंचे अमित शाह, परिवर्तन के मुद्दे पर होगी चर्चा

Posted by - May 3, 2022 0
बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कर्नाटक (Karnataka) में एक दिवसीय यात्रा के लिए बेंगलुरु (Bengaluru) पहुंचे हैं। इसके…
CM Yogi

हॉस्पिटल ले जाने की करें व्यवस्था, भर्ती कराकर कराएं समुचित इलाज : मुख्यमंत्री

Posted by - April 20, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित…