CM Yogi

विकास में सेंध लगाने वालों को क्या सत्ता में आना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

278 0

उन्नाव। 500 साल बाद देश में रामलला ने बीते दिनों होली मनाई थी। अब एक बार रामलला दीपावली भी मनाएंगे। विपक्ष का मानना है कि राम मंदिर भारत में नहीं बनना चाहिये था। इससे उनकी मंशा को भांपा जा सकता है। राम मंदिर निर्माण में अगर सहयोग करना चाहते हैं तो आप लोग भाजपा को एक वोट देकर भी यह काम कर सकते हैं। उक्त विचार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शहर के रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज के पक्ष में आयोजित जनसभा में व्यक्त किए।

उन्होंने (CM Yogi) उन्नाव संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व सांसद साक्षी महाराज के पक्ष में आयोजित जनसभा में मौजूद जनसमूह से वोट करने की अपील की। इसके साथ ही सीएम ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। सीएम हेलीपैड से कार द्वारा जनसभा स्थल पहुंचे और वहां मौजूद जनसमूह को सम्बोधित किया।

अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने (CM Yogi) जय श्री राम के नारे से की। उन्होंने आगे कहा कि सपा अध्यक्ष मातम मनाने गए थे। वह हमारे महापुरुषों का अपमान करते हैं। आराध्य देवों का अपमान करने का कार्य करते हैं। यह लोग विकास में सेंध लगाते हैं। क्या इन लोगो को सत्ता में आने का अधिकार होना चाहिए। माफिया व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हुई। अब दंगा नही होता, कर्फ्यू नही लगता। अब कावड़ियों की यात्रा में हर हर बम बम होता है। उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस नहीं अब होता है। काशी में देव दीपावली मनाई जाती है। प्रदेश खुशहाल है,सुरक्षित है।

साथ ही रामलला व राम मंदिर को लेकर ही विपक्ष पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि रामलला ने देश में 500 साल बाद होली मनाई है और अब वे दीपावली भी मनाएंगे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण में सहयोग के नाम पर अपना एक वोट भाजपा को देने की अपील भी जनता से की। सीएम ने करीब 30 मिनट के अपने भाषण में लोगों को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जमकर बखान किया। भाषण समाप्त होने के बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों से गुफ्तगू भी की। इसके बाद वे हेलीपैड के लिये रवाना हो गए।

सीएम योगी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की वैज्ञानिकों को दी बधाई

इस दौरान प्रभारी मंत्री दया शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा विधायक अनिल सिंह, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, नगर पालिका उन्नाव की अध्यक्ष स्वेता मिश्रा व उनके प्रतिनिधि भानू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी व सांसद साक्षी महाराज को चुनावी वैतरणी पार लगवाने को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा करने के लिये उन्नाव दूसरी बार पहुंचे। बता दें कि सीएम इसी सप्ताह बीते सोमवार को जिले के भगवंतनगर कस्बा स्थित आरआरबीएन इंटर कालेज में सभा करने आए थे।

इसलिए प्रदेश की सभी सीटों पर जीत का दावा करने वाले सीएम को आखिरकार एक सप्ताह में दूसरी बार उन्नाव में चुनावी सभा संबोधित करने का फैसला लेना पड़ा।

Related Post

अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ आइपीएस तबादला

Posted by - February 28, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सूबे की कानून-व्यस्था की समीक्षा करने के बाद रविवार को एक आईपीएस सहित 28 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें वाराणसी के एसपी सुरक्षा भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ कमिश्नरेट से दो एडीसीपी का भी तबादला किया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा के पद पर तैनात आइपीएस अफसर आदित्य लग्हे को वाराणसी में ही एएसपी क्राइम के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही राजेश कुमार सोनकर को एएसपी क्राइम आगरा से एएसपी देवरिया, डॉ. अरविंद कुमार को एएसपी क्राइम अलीगढ़ से एएसपी कन्नौज, दयाराम को एएसपी अमेठी से एएसपी चंदौली, रामसेवक गौतम एएसपी उत्तरी बाराबंकी से एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर, प्रेमचंद एएसपी चंदौली को एएसपी एसआईटी लखनऊ, राजेश कुमार तृतीय एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद को एएसपी सिटी सहारनपुर, अवधेश सिंह एएसपी जालौन को एएसपी उत्तरी बाराबंकी, विनोद कुमार एएसपी कन्नौज को एएसपी सोनभद्र, सुरेश चंद्र रावत एडीसीपी उत्तरी लखनऊ को एएसपी सिद्धार्थनगर, अखिलेश नारायण सिंह एएसपी उत्तरी मेरठ को एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, ओम प्रकाश सिंह सेकेंड एएसपी सोनभद्र को एएसपी शामली, अरुण कुमार दीक्षित पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस एएसपी नक्सल वाराणसी को एएसपी एडीजी वाराणसी जोन कार्यालय, मायाराम वर्मा एएसपी सद्धार्थनगर को एएसपी क्राइम आगरा, विनीत भटनागर एएसपी क्राइम सहारनपुर को एएसपी सिटी मेरठ, विनोद कुमार पाण्डेय एएसपी उन्नाव को एएसपी अमेठी, श्रवण कुमार सिंह एएसपी ट्रैफिक वाराणसी को एडीसीपी उत्तरी लखनऊ, आशुतोष शुक्ला एएसपी ट्रैफिक गोरखपुर को डिप्टी कमाडेंट पीएसी बरेली, रामयश सिंह एएसपी देवरिया को डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज, राकेश कुमार सिंह डिप्टी कमाडेंट पीएसी प्रयागराज को एएसपी जालौन, शशि शेखर सिंह एएसपी डायल 112 को एएसपी उन्नाव, दिनेश कुमार पुरी एडीसीपी लखनऊ को एएसपी ट्रैफिक वाराणसी, प्रज्ञा मिश्रा एएसपी सीबीसीआईडी बरेली को एएसपी मध्यांचल बिजली, जेपी सिंह एएसपी डीजीपी मुख्यालय को एएसपी एटीएस लखनऊ, आलोक शर्मा एएसपी एटीएस को एएसपी सर्तकता अधिष्ठान, दिनेश यादव एएसपी एटीएस को एएससी एटीसी सीतापुर तथा अजय सिंह एएसपी क्राइम को एएसपी सिक्योरिटी वाराणसी के पद पर तैनाती मिली है।

यूपी : 5 महीने बीतने के बाद भी पंचायत चुनाव में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को नहीं मिली मदद

Posted by - August 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान करीब 1600 कर्मचारियों की मौत हुई थी, इसके पीछे कोरोना के बीच चुनाव…
Greenfield Township

अयोध्या में 720 एकड़ में आकार ले रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप, विकास कार्य में तेजी

Posted by - February 19, 2026 0
अयोध्या : अयोध्या (Ayodhya) में ग्रीनफील्ड टाउनशिप (Greenfield Township) तेजी से आकार ले रहा है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद…
Health

ब्रजेश पाठक बोले- यूपी में किए जा चुके हैं 10 करोड़ 94 लाख़ कोरोना टेस्ट

Posted by - April 13, 2022 0
लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग प्रदेश (Health department) के लोगों के लिए बेहतर काम कर रहा है। लोगों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता…