CM yogi adityanath

सीएम योगी कोरोना पॉज़िटिव , ट्वीट कर दी जानकारी

915 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉज़िटिव आई है। जिसके बाद उन्होने ट्वीट कर जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।


उन्होने एक दूसरे ट्वीट कर कहा, प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

सामूहिक एकजुटता  से ही हारेगा कोरोना : मोदी

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।

Related Post

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट

कोलकाता पोर्ट अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा

Posted by - January 12, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर नेताजी इनडोर स्टेडियम में…