PM Modi Appeal

सामूहिक एकजुटता  से ही हारेगा कोरोना : मोदी

756 0

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में संयुक्त वैश्विक प्रयासों पर बल देते हुए मंगलवार को कहा कि जब तक सभी इसके खिलाफ एकजुट नहीं होंगे, तब तक मानवजाति इसे पराजित करने में समर्थ नहीं होगी।

 रॉयसीना डॉयलाग के छठवें चरण का किया  आगाज

वार्षिक रायसीना डायलॉग को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी आखिरी बार लगभग एक शताब्दी पहले आई थी लेकिन इसके बावजूद आज पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने इन विषम परिस्थितियों के बीच अपने 130 करोड़ नागरिकों को कोविड-19 से बचाने का प्रयास किया और महामारी से मुकाबला करने में दूसरे देशों की भी सहायता की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने दुनिया में एक ऐसी व्यवस्था विकसित करने का अवसर दिया, जिससे मौजूदा समस्याओं और भावी चुनौतियों का निराकरण किया जा सके।

संक्रमण पर भारी पड़ती आस्था

 प्रधानमंत्री ने किया संयुक्त वैश्विक प्रयास का आह्वान किया

उन्होंने कहा कि  कोविड-19 महामारी ने हमें अवसर दिया है कि हम वैश्विक व्यवस्था में बदलाव कर सकें और अपनी सोच में परिवर्तन ला सकें। हमें ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे आज की समस्याओं और आगामी चुनौतियों का निराकरण हो सके।   उन्होंने कहा,   हम अच्छी तरह समझते हैं कि मानव जाति इस महामारी को तब तक नहीं हरा पाएगी, जब तक हम सभी इसके खिलाफ एकजुट नहीं हो जाते। इसलिए कई बाधाओं के बावजूद हमने 80 से अधिक देशों को कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध कराए।

उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ जंग से मिले अनुभवों, विशेषज्ञता और संसाधनों को भारत दुनिया भर से साझा करता रहेगा।

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार निखारेगी युवाओं का कौशल, सुपर स्पेशियलिटी विभाग में होगी पढ़ाई

Posted by - July 6, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य के बुनियादी ढाचें को बेहतर करते हुए पिछले पांच सालों में सरकार (Yogi government) ने तेजी…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 रोडशोः योगी के मंत्रियों ने मध्य प्रदेश की जनता को दिया महाकुंभ में आने का निमंत्रण

Posted by - December 16, 2024 0
भोपाल। उत्तर प्रदेश सरकार प्रयागराज महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए पूरी…

यूपी पुलिस की बर्बरता! कहासुनी होने पर दलितों के मकानों को बुलडोजर से ढहाया, कांग्रेस ने की जांच की मांग

Posted by - July 6, 2021 0
उत्तर प्रदेश पुलिस की बर्बरता की खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने आजमगढ़ जिले में दलितों के चार मकानों…
Operation Kayakalp

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण

Posted by - September 6, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार निरंतर अनूठे प्रयास कर रही है। इसी क्रम…
priyanka gandhi Jhumur dance in assam

असम : प्रियंका गांधी ने आदिवासियों के साथ किया झुमुर नृत्य

Posted by - March 1, 2021 0
असम। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandi) वाड्रा सोमवार को चुनाव प्रचार…