CM Yogi

सीएम योगी का 50वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

648 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आज 50वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्य भर में विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग तरीके से सीएम योगी (CM Yogi) का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रखी है। वहीं मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। इसमें सबसे बड़ा नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का है, जिन्होंने ट्वीट करके सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं (Best wishes) दी हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जनहितैषी शासन सुनिश्चित किया है। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

वहीं सीएम योगी ने प्रधानमंत्री की इन शुभकामनाओं के लिए आभार जताया है। उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, संबल प्रदान करतीं आपकी आत्मीय शुभकामनाओं एवं बधाई हेतु हृदयतल से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी! लोक-कल्याण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता मुझे जन सेवा हेतु प्रति क्षण प्रेरित करती है। कामना है कि आपका संवेदनशील मार्गदर्शन एवं ऊर्जावान नेतृत्व सतत प्राप्त होता रहे।

सुगम हुआ आवगमन, पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को लगे पंख : CM Yogi

योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पंचुर, पौड़ी गढ़वाल में 5 जून 1972 को हुआ था. उन्होंने 1987 में दसवीं की परीक्षा पास की और फिर वर्ष 1992 में विज्ञान से स्नातक (बीएससी) परीक्षा पास करने के बाद गोरखपुर की गोरक्षपीठ पहुंच गए। यहां वह वर्ष 1994 में वे पूर्ण रूप से संन्यासी बन गए। योगी आदित्यनाथ वर्ष 1998 से लेकर वर्ष 2017 तक गोरखपुर सीट से लोकसभा सांसद रहे। इसके बाद 19 मार्च 2017 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनियता की शपथ ली और फिर साल 2022 में वह लगातार दूसरी बार सीएम पद की गद्दी पर बैठे।

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल तेजी से बन रहा है उद्योगों की पसंद

Related Post

आजमगढ़ में टला बड़ा हादसा, घाघरा नदी में पलटी नाव, सुरक्षित निकाले गए 12 बच्चें

Posted by - September 27, 2021 0
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ के बाढ़ प्रभावित देवारा में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बेलहिया ढाला के…
दिग्विजय सिंह

शरद पवार के उत्तराधिकारी की समस्या हुई हल, बधाई सुप्रिया: दिग्विजय सिंह

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सबको चौंकाते हुए भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राज्य में शनिवार को सरकार बना…
राष्ट्रमंडल संसदीय प्रतिनिधि सम्मेलन

लखनऊ: राष्ट्रमंडल संसदीय प्रतिनिधि सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे लोकसभा अध्यक्ष

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। राष्ट्रमंडल देशों के भारत क्षेत्र के संसदीय प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय सम्मेलन 16 जनवरी से विधानभवन में शुरू हो…
Deepotsav

प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए अवधपुरी की सड़कों पर उतरा ‘हिन्दुस्तान’

Posted by - November 11, 2023 0
अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी में योगी सरकार के सातवां दीपोत्सव (Deepotsav) की धूम है। शनिवार सुबह यहां धूमधाम से…