CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री 10 वर्षों से देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए काम कर रहे: विष्णुदेव साय

350 0

रायपुर/कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) , उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में कांकेर उम्मीदवार भोजराज नाग ने मंगलवार को कांकेर में नामांकन भरा। इस दौरान नामांकन रैली की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि यह लोकसभा का चुनाव हमारे देश के लिए सबसे बड़ा चुनाव है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए काम कर रहे हैं। साय ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग के नामांकन दाखिले के मद्देनजर भाजपा द्वारा आयोजित महती रैली को संबोधित कर अपील की कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इसके लिए कांकेर से नाग को सांसद बनाकर संसद भेजना है।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कांग्रेस व उसकी पिछली भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी लेकिन कांग्रेस ने उस जनादेश का सम्मान नहीं किया और पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और लूट मचाई। भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के सभी नेता आज जेल में है और कई नेता बेल पर हैं। प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल करते हुए उन्हें महादेव एप जैसे सट्टे में फंसाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाना है और भाजपा प्रत्याशी को अधिक मतों से जिताकर संसद भेजना है।

साय (CM Vishnudev Sai)  ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के बाद भाजपा ने मोदी की गारंटी में की गई घोषणाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास के तहत प्रदेश के 18 लाख लोगों को आवास देने स्वीकृति अपनी पहली ही कैबिनेट की बैठक में दी गई। प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में 2 साल के धान का बकाया बोनस 3,716 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। भाजपा जो कहती है उसे करती है। भाजपा की प्रदेश सरकार जिस प्रकार से तेजी से कार्य कर रही है उससे कांग्रेस पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिला, युवा, किसान, मजदूर सभी के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है, भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी सभी लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाई जाएगी। देव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी में किए गए अधिकांश वादे अपने तीन माह के कार्यकाल में पूरा करके दिखाया है। हमें आगामी लोकसभा चुनाव में कांकेर सहित पूरे प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है ताकि देश में नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और देश जिस गति से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, उस गति को निरंतर बनाए रखें। देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता डबल इंजन की सरकार का महत्व समझ चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में कांकेर सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में कमल खिलाने के लिए तैयार है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जबसे नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो गांव, गरीब, किसान की तरक्की और बेहतरी के काम किए हैं। कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताते हुए श्री साव ने कहा कि देश के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया। देशवासियों को तीन-तीन टीके मुफ्त में लगवाकर हर वर्ग के कल्याण का काम मोदी ने किया। कोई भूखा न सोये, इसके लिए प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत नि:शुल्क राशन दिया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व आज पूरी दुनिया में है और भाजपा 400 सीटों में जीतने जा रही है। भाजपा का कार्यकर्ता देवतुल्य कार्यकर्ता है।

इस दौरान मंच में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, मंत्री राम विचार नेताम, क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद मोहन मांडवी, विधायक धरमलाल कौशिक, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, जिला अध्यक्ष सतीश लाठिया, दीपेश अरोड़ा, पिंकी शिवराज शाह, भारत मटियारा, अभिषेक सिंह, यशवंत जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आमजन कांकेर के नामांकन रैली सभा में उपस्थित रहे।

Related Post

SI PRIYNKA IN DELHI

एनकाउंटर में शामिल होने वाली पहली महिला इंस्पेक्टर बनीं SI प्रियंका शर्मा

Posted by - March 25, 2021 0
ऩई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार तड़के एक एनकाउंटर हुआ जिसमें सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा (Delhi SI Priyanka Sharma)  भी शामिल…
शेयर बाजार

शेयर बाजार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, सेंसेक्स में 41,798 अंकों का उछाल

Posted by - December 20, 2019 0
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का…
Manufacturing Sector

सीएम योगी के वन ट्रिलियन इकॉनमी मिशन में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उल्लेखनीय योगदान

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर इकॉनमी बनाने के मिशन में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर…
parkash javedkar

छत्तीसगढ़, झारखंड में लगातार बढ़ती नक्सली गतिविधि चिंता का विषय: जावड़ेकर

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने छत्तीसगढ़ (Naxalite Activity in Chhattisgarh) में नक्सली हमले में जान गंवाने वाले जवानों…