tirath Singh Rawat

उत्तराखंड में कोरोना से बिगड़े हालात, CM तीरथ ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

831 0

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के बिगड़ते स्थिति को देखते हुए अब तीरथ सरकार (Tirath Government) ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ( CM Tirath Singh Rawat) आज शाम अपने आवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें प्रदेश की सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों मौजूद रहेंगे।

कोरोना संक्रमण को लेकर एक दिन पहले ही मंत्रिमंडल बैठक बुलाए जाने के बाद अब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Chief Minister Tirath Singh Rawat) ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला भी किया है। मुख्यमंत्री ने शाम 4 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें कांग्रेस और यूकेडी के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री राज्य में कोरोना संक्रमण के हालातों पर सभी दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे और भविष्य में क्या कदम उठाए जाएं, इस पर भी विभिन्न प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ राज्य में लॉकडाउन लगाए जाने समेत जरूरी कदम उठाने को लेकर विपक्षी दलों की राय जानेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं, उसके बाद सरकार कड़े फैसले लेने के लिए तैयार दिख रही है। इससे पहले सरकार मंत्रिमंडल की बैठक के साथ अधिकारियों और विपक्षी दलों से भी बातचीत के बाद कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसपी सचान को सदन की बैठक के लिए आमत्रंण नहीं मिल पाया। तीरथ सरकार ने मुख्यमंत्री आवास सर्वदलीय बैठक के लिए नहीं पहुंच पाने वाले प्रतिनिधियों को ऑनलाइन जुड़ने को कहा है।

उत्तराखंड में कहर बरपा रहा कोरोना

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में दिन रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 3,998 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 26,980 हो गया. वहीं, 19 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी तक 1972 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Post

भाजपा मंत्री की अजीब सलाह, कहा- फ्री वैक्सीन लगवाने वाले पीएम केयर्स में जमा करें 500 रुपए

Posted by - July 2, 2021 0
अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली मध्य प्रदेश की भाजपा मंत्री ऊषा ठाकुर ने एकबार फिर वैक्सीन…
लोकभवन में अटल की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ: पीएम मोदी ने लोकभवन में किया अटल की प्रतिमा का अनावरण

Posted by - December 25, 2019 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 95वीं जयंती पर…
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के स्वागत में महकेगी प्रयाग की गली गली

Posted by - November 29, 2024 0
प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) शुरू होने से पहले ही प्रयागराज आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर योगी सरकार…
Paddy

धान खरीद: किसानों को आर्थिक रूप से “समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही योगी सरकार

Posted by - November 29, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार किसानों को आर्थिक रूप से ‘समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही है। सीएम योगी के…