CM Pushkar

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कावड़ियों के पैर धोकर किया उनका स्वागत

732 0

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने बुधवार को कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार में आए कावड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में प्रतिदिन लाखों की संख्या में कई राज्यों से श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। 14 जुलाई से सावन के शुरुआत के साथ देवभूमि उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को डाम कोठी के समीप ओम पुल के पास गंगा घाट पर कांवड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए अधिकारियों और अधिक उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। पुष्कर धामी की इस अनूठी पहल का साधु-संतों और कांवड़ियों ने आभार जताया। सीएम धामी के इस तरह से स्वागत करने से कांवड़ियों में चेहरों पर बहुत खुशी देखी गई।

गौरतलब है कि प्रदेश में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सूक्ष्म कर दिया गया। बरसात के बावजूद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शिरकत की। इसके कारण की उन्हें सड़क मार्ग से देहरादून जाना पड़ा। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

UPPSC: मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड

Related Post

CM Dhami

उत्तरकाशी सहस्त्रताल ट्रैक हादसा: सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 13 ट्रैकर्स परिजनों से मिले

Posted by - June 6, 2024 0
देहरादून/उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैक हादसे (Sahastratal Track Accident) में जान गंवाने वाले 9 ट्रैकर्स के शव उनके परिजनों को…
CM Dhami

सीएम धामी का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, अवकाश के दिन सचिवालय खुलवाकर जारी किये जांच के आदेश

Posted by - June 23, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे चीफ टाउन प्लानर को हटाते हुए जांच…
CM Dhami

हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, CM धामी ने किया शिलान्यास

Posted by - May 25, 2026 0
हल्द्वानी। कुमाऊँ मंडल में पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक…

CSR पहल से उत्तराखंड को मिली 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

Posted by - May 18, 2026 0
देहरादून, 18 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट…