CM Nayab Singh

सीएम नायब ने वृद्ध व अनाथ लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम

228 0

पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh ) ने जनसेवा समिति संस्थान रोहतक की पानीपत शाखा के तत्वावधान में रविवार को सौंधापुर गांव में अनाथ एवं वृद्ध आश्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह आश्रम जरूरतमंदों व असहायों की मदद में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है जो सामाजिक क्षेत्र में दूसरों के लिए सेवाभाव को लेकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस देश के निर्माण में संतों, महापुरुषों का महत्वपूर्ण स्थान है। सेवा के लिए ये महापुरुष हमेशा प्रेरणादायक साबित होते रहेंगे। उन्होंने संस्थान को 21 लाख रुपये की राशि अपने निजी कोष से सहायतार्थ प्रदान करने की घोषणा की व जरूरत पडऩे पर और सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने (CM Nayab Singh ) कहा कि 400 बेड का यह आश्रम मानव सेवा की जीती जागती मिसाल है। यह उन लोगों के लिए बहुत ही मददगार साबित होगा जो समाज की मुख्यधारा से कट गए थे। उन्होंने संस्थान द्वारा किए गए इस पवित्र कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के साथ समाज भी इस तरह के पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने व जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर रहता है।

मल्टी एंड रीलिंग यूनिट्स से लैस होंगे महाराजगंज, बस्ती, सहारनपुर व औरैया

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh ) ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वृद्धजनों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की गई है जिनका वर्तमान में वृद्धों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन में बढ़ोतरी करके बुजुर्गों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गों का आश्रय नहीं है वे इस आश्रम का लाभ लेंगे। इस दौरान उन्होंने वृद्ध आश्रम का दौरा कर वृद्ध व अनाथ लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी पूछा।

इस मौके पर संस्था के प्रधान सतीश गोयल ने बताया कि इस आश्रम के निर्माण पर 10 करोड़ की लागत आई है। आश्रम के निर्माण में विकास, पंचायत एवं सहकारिता राज्य मंत्री महीपाल ढांडा व राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने भी अपने ऐच्छिक कोष से 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Related Post

सिद्धू ने पाकिस्तान जाने के लिए पंजाब के सीएम और विदेश मंत्रालय से मांगी अनुमति

Posted by - November 2, 2019 0
नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए भारत और पाकिस्तान की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी…
माज हत्याकांड

माज हत्याकांड : बर्खास्त इंस्पेक्टर संजय राय समेत पांच को उम्रकैद

Posted by - February 28, 2020 0
  लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित माज अहमद हत्याकांड मामले में थाना गाजीपुर के तत्कालीन इंसपेक्टर संजय राय समेत सात…

ना हमारे चेहरे ज़रूरी हैं, ना हमारे नाम, बस ये ज़रूरी है कि हम जन प्रतिनिधि है- राहुल ने किया ट्वीट

Posted by - August 3, 2021 0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार…
उद्धव

उद्धव बोले- बीजेपी से संबंध टूटा हिंदुत्व से नहीं, राम मंदिर के लिए एक करोड़ दान

Posted by - March 7, 2020 0
अयोध्या। महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरा होने पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत…