CM Dhami wished Holi to the entire state

मुख्यमंत्री आवास में होलियारों की धूम, खूब जमा रंग

348 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पूरे प्रदेश के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राग रंग का यह त्योहार सबमें प्रेम बढ़ाए। यह सौहार्द का त्योहार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अतिथि देवभव की परंपरा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। मैं इस होली के अवसर पर सभी शुभकामनाएं देते हुए चारधाम यात्रा के सुचारू प्रारंभ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सब निरंतर अग्रसर होते रहे यह आज की आवश्यकता है। इस अवसर उनके साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

May be an image of 3 people, people standing and outdoors

होली की हुड़दंग पूरे प्रदेश में जोश खरोश से जारी है। जहां मंत्रियों के आवासों पर गढ़वाली और कुमाऊंनी होलियारों द्वारा होली के गीत प्रस्तुत किए गए वहीं मुख्यमंत्री आवास पर होली की सबसे ज्यादा धूम रही।

May be an image of 8 people, people standing and outdoors

पूरे प्रदेश से होलियारों की टोली मुख्यमंत्री आवास पहुंची जहां खड़ी होली का रंग खूब जमा। होलियारों ने जहां मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) को टीका गुलाल लगाकर उनका साथ प्राप्त किया वहीं महिला होलियारों ने मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी से मिलकर होली खेली।

May be an image of 12 people, people standing and outdoors

मुख्यमंंत्री आवास पहुंचने वाले होलियारों में प्रदेश के कइ मंत्री भी शामिल थे जिनमें गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा भी शामिल हैं। विभिन्न गीतों के बोल पर थिरकते पांव रंग और अबीर से सराबोर थे।

May be an image of 4 people, people standing and outdoors

अपने साथ-साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को भी आनंदित किया। इस अवसर पर महापौर सुनील उनियाल गामा तथा भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता शामिल थे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी के विशेष निर्देश पर “स्प्यूरियस ड्रग्स” के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन

Posted by - July 18, 2025 0
उत्तराखंड की देवभूमि अब नकली, अधोमानक एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई के मोर्चे पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
लोकभवन में अटल की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ: पीएम मोदी ने लोकभवन में किया अटल की प्रतिमा का अनावरण

Posted by - December 25, 2019 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 95वीं जयंती पर…
Gang war

हरिद्वार में विधायक के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बीजेपी के पूर्व MLA पर आरोप

Posted by - January 26, 2025 0
हरिद्वार। उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा में विधायक और पूर्व विधायक के बीच गैंगवार (Gang War) जैसा माहौल…
14 Naxalites were killed in the encounter

सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद

Posted by - January 3, 2026 0
बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर…