CM Dhami

वी के सिंह, धामी ने टनल में बचाव कार्यों का जायजा लेने के बाद की समीक्षा

400 0

सिलक्यारा/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने गुरुवार को सिलक्यारा (उत्तरकाशी) में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लेने के उपरांत राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक ली। दूसरी ओर मुख्यमंत्री का अस्थाई शिविर (कैम्प) कार्यालय भी यहीं स्थापित कर दिया गया है। अब वह रेस्क्यू पूरा होने तक यहीं रहेंगे।

समीक्षा बैठक के दौरान श्री धामी (CM Dhami) और जनरल सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी एजेंसी आपसी समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटे रहें। हम सब का यह प्रयास हो कि फंसे श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए। फंसे श्रमिकों को निकालने हेतु हर संभव प्रयास करें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को टनल में फंसे श्रमिकों का विशेष ध्यान रखे जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अंदर श्रमिकों की मांग अनुसार, हर संभव सामग्री उपलब्ध कराई जाए। हर दिन डॉक्टरो से उनकी बात करवाई जाए। साथ ही, श्रमिकों एवं उनके परिजनों के बीच निरंतर संवाद कायम करवाया जाए।

बैठक में प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन, एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे, गढ़वाल पुलिस महानिदेशक करन सिंह नगन्याल, विधायक संजय डोभाल, विधायक सुरेश चौहान, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Operation Silkyara: सुरंग में फंसे श्रमिकों से सीएम धामी ने की बातचीत, बढ़ाया हौसला

दूसरी ओर, सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान के मद्देनजर मातली में अस्थाई रूप से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बनाया गया है। बचाव अभियान के दौरान शासकीय कार्य भी प्रभावित न हों और इस अभियान की बेहतर तरह से निगरानी के मद्देनजर यह अस्थाई कैम्प कार्यालय स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) बुधवार शाम से उत्तरकाशी में हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा पहुँचकर सुरंग बचाव अभियान का जायजा लिया और यहां मौजूद विशेषज्ञों के साथ भी उन्होंने मंत्रणा की। इसी क्रम में अब अहम निर्णय लेते हुए फिलहाल जब तक बचाव अभियान चल रहा है, तब तक के लिए मातली में जहां श्री धामी ठहरे हुए हैं, वहीं पर अस्थाई रूप से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय भी बना दिया गया है।

Related Post

CM Dhami

प्रेमनगर पहुंचे सीएम धामी, ‘GST बचत उत्सव’ जागरूकता कार्यक्रम में शामिल

Posted by - September 22, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज देहरादून के प्रेमनगर में आयोजित ‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए।…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस

मतदान को पुनीत कर्तव्य मान , देशवासी मताधिकार का करें प्रयोग: एम वेंकैया नायडू

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देशवासियों से मतदान…
CM Dhami

धामी ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण, बोले- रिस्पांस टाइम कम से कम रखें

Posted by - July 22, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस मौके…