पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सीएम धामी ने लिया रैली स्थल का जायजा

635 0

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के उत्तराखंड आगमन की तैयारी में जुट गई है। आगामी 4 दिसम्बर को प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रस्तावित रैली स्थल परेड मैदान का आकलन करने सोमवार को प्रात:काल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड मैदान पहुंचे।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय कुमार प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार कैबिनेट मंत्रीडॉ धन सिंह रावत तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके आने से उत्तराखंड को एक बार फिर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं परेड मैदान में तैयारियों का अवलोकन करने आया हूं।

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान आईजी इंटेलीजेंस संजय गुज्याल, जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

Posted by - September 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जिला मुख्यालय के निकट मुडियानी…
Mahakumbh

महाकुंभ : गले में पहने सात किलो की माला, आकर्षण का केंद्र बने बाबा

Posted by - April 8, 2021 0
हरिद्वार। धर्मनगरी में महाकुंभ (Mahakumbh) का आगाज हो चुका है और नागा संन्यासी के साथ आस्था का महाकुंभ देश-दुनिया में…
Modern ropeway system to be built in Haridwar

हरिद्वार में बनेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, डीपीआर स्तर पर तेजी से बढ़ेगी प्रक्रिया

Posted by - April 8, 2026 0
देहरादून। सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोपवे परियोजना से शहर की यातायात…