CM Dhami

सीएम धामी ने किया औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के शासनादेशों के संकलन का विमोचन

94 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष में औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा शासनादेशों का द्वितीय संकलन पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं रोजगार संवर्द्धन में औद्योगिक विकास विभाग एवं एम०एस०एम०ई० की नीतियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस संकलन से नीति निर्माण की प्रकिया में सरलता आयेगी। यह पुस्तक भविष्य के लिए भी अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होने के साथ-साथ राज्य में निवेश प्रस्तावों व इन्वेस्टर्स मीट आदि आयोजनों के लिए भी शासनादेशों का यह संकलन अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा। औद्योगिक विकास विभाग द्वारा दूसरी बार संकलन का प्रकाशन किया जाना, निःसंदेह प्रशंसनीय कार्य है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आशा व्यक्त की कि राज्य में निवासरत् युवाओं/युवतियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए भी यह पुस्तक अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने में मददगार साबित होगी।

इस अवसर पर सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय एवं महानिदेशक उद्योग सौरव गहरवार के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Stock market

निवेशकों के विश्वास से शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स करीब 500 अंक उछला

Posted by - July 21, 2020 0
मुंबई। देश की अर्थव्यवस्था के प्रति निवेशकों की मजबूत धारणा के बीच आज घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में…
CM Dhami

सीएम धामी ने मां कालिका मंदिर में दर्शन कर समृद्धि की कामना की

Posted by - March 27, 2023 0
देहरादून। राजधानी का कालिका मंदिर राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध मंदिरों में है। विशेषकर पंजाबी समाज में इस मंदिर की विशेष…
Rahul Gandhi

पीएम मोदी को ‘माफीवीर’ बनना होगा, अग्निपथ वापस लेना पड़ेगा: राहुल गांधी

Posted by - June 18, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को अग्निपथ (Agneepath) योजना को लेकर केंद्र पर निशाना साधते…
PM Modi

मैसूर पैलेस में आज पीएम मोदी ने किया शाही नाश्ता, जानिए मेन्यू

Posted by - June 21, 2022 0
कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कर्नाटक (Karnataka) में अपनी दो दिवसीय यात्रा पर है, जिसके दौरान उन्होंने मैसूरु पैलेस…