CM Yogi

बाबा मुकुटनाथ सिद्ध मंदिर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

230 0

कैथल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को यहां बाबा मुकुटनाथ सिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना कर नाथ पंथ की इस पावन स्थली को नमन किया। महंत बालकनाथ और मंदिर के अन्य संतजनों के साथ विधिवत पूजा करते हुए योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूज्य संतजनों की समाधियों के समक्ष अपनी आस्था प्रकट की।

स्वयं गोरखनाथ मंदिर के महंत और नाथ संप्रदाय के एक प्रमुख साधक के रूप में, योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हरियाणा में नाथ पंथ के स्थलों पर अपना सम्मान और आस्था प्रकट की।

सोमवार को एक दिवसीय हरियाणा दौरे पर आए यूपी के मुख्यमंत्री विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।

इससे पहले उन्होंने कुरुक्षेत्र के पेहोवा स्थित डेरा सिद्ध बाबा गरीबनाथ मठ में आठमान, बत्तीस धुनी व शंखाढाल भंडारा कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने देशभर से आए नाथ पंथ और षड्दर्शन सम्प्रदाय के साधु-संतों से मुलाकात की। कुरुक्षेत्र में ही यूपी के मुख्यमंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी भेंट की।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

जिसके ऊपर 508 करोड़ लेने का आरोप, उसे कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार: सीएम साय

Posted by - April 11, 2024 0
रायपुर/डोंगरगढ़। राजनांदगांव के मुढ़ीपार, डोंगरगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) गुरुवार को भूपेश…

J&k: कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया; 2 दिन में 5 दहशतगर्द ढेर

Posted by - July 8, 2021 0
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यहां के कुलगाम और पुलवामा में बुधवार…