CM Dhami

‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महाकौथिग’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, खनसर घाटी के लिए मुख्यमंत्री ने की विभिन्न घोषणाएं

195 0

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली जनपद के गैरसैंण ब्लाक स्थित माईथान खनसर में शुक्रवार को आयोजित ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महाकौथिग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने माईथान क्षेत्र के मंगल दलों को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्हाेंने रामगंगा नदी में आवश्यक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जाने, मालकोट में पुल या वैली ब्रिज बनाने, माईथान में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, शिशु मंदिर माईथान को सीएसआर के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने एवं विनायकधार-कस्बीनगर मोटरमार्ग के जल्द निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि माईथान मां भगवती का पवित्र स्थान है और यह क्षेत्र बेहद संपन्न और समृद्ध है। उन्होंने कहा कि माईथान में आयोजित होने वाला यह मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसके माध्यम सेे नई पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़ती है। खनसर घाटी का महाकौथिग आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह मेले लोक कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि इस पर्व का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव है। श्रीकृष्ण का प्राकट्य अन्याय और अधर्म को समाप्त करने के लिए हुआ था। भगवान के श्रीमुख से निकले वाक्य आज गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं।

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दाैरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा, मेला समिति के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में लाेग उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी को जन्मदिन की दी बधाई

Posted by - October 1, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने यमुना कॉलोनी, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.)  भुवन चन्द्र खण्डूरी…
CM Yogi

मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - April 1, 2024 0
हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विकसित भारत, सर्वांगीण विकास ही मोदी की गारंटी…

शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस से मोह भंग! भाजपा नहीं बल्कि इस पार्टी में शामिल होंगे ‘शॉटगन’

Posted by - July 12, 2021 0
बॉलीवुड अभिनेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।एक…
CM Dhami

प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के हों प्रयास: सीएम धामी

Posted by - November 16, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम से जल विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में अपनी…