CM Dhami

कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने की सीएम धामी से मुलाकात

269 0

गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। विधानसभा मानसून सत्र के दौरान प्राकृतिक आपदा के मुद्दे पर सदन में चर्चा के दौरान बोलने का अवसर नहीं मिलने से कांग्रेस विधायक हरीश धामी अपनी ही पार्टी के विधायकों से नाराज हैं। उन्होंने सत्रावसान के बाद विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट कर उनके समक्ष अपनी पीड़ा रखी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) से कहा कि आपदा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर उन्हीं की पार्टी के सदस्यों ने उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया।

हरीश धामी ने कहा कि धारचूला आपदा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील राज्य का पर्वतीय क्षेत्र है। इस समय उत्तराखंड के कई इलाके आपदाग्रस्त हैं। ऐसे में इस गंभीर विषय पर चर्चा बहुत आवश्यक थी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने विधायक हरीश धामी की बातों को सुनकर उन्हें आश्वसत किया कि उनके क्षेत्र सहित अन्य स्थानों में आपदा से संबंधित जो भी प्रकरण हैं, उनको प्राथमिकता से लिया जाएगा।

‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महाकौथिग’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, खनसर घाटी के लिए मुख्यमंत्री ने की विभिन्न घोषणाएं

उन्होंने प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं सामान्य करने के लिए जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाए रखें।

विधायक की ओर से अपनी विधानसभा क्षेत्र की समस्या बताने के बाद मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु को निर्देश दिए कि सचिव आपदा प्रबंधन और जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाए। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों के विस्थापन की आवश्यकता है तो किया जाए।

Related Post

DM Savin Bansal

टैक्स चोरी रोकथाम के लिए उठाए प्रभावी कदम, प्रवर्तन से करें मजबूत: जिलाधिकारी

Posted by - May 29, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति…
CM Dhami

धामी ने लॉन्च किया जीईपी, बाेले- पर्यावरण के क्षेत्र में दुनिया को दिशा देने का कार्य करेगा उत्तराखंड

Posted by - July 19, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘उत्तराखंड…
CM Dhami

राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष से मिला उत्तराखंड: सीएम धामी

Posted by - October 2, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि…

नवाब मलिक ने वानखेड़े पर लगाए आरोप, बोले- जाति सर्टिफिकेट दिखाएं

Posted by - October 26, 2021 0
मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े…