cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मन की बात’ को सुना, ‘बेडू’ का जिक्र करने पर पीएम का जताया आभार

468 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ को सुना। मुख्यमंत्री ने पहाड़ी अंजीर कहे जाने वाले बेडू का जिक्र करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहाड़ी अंजीर कहे जाने वाले बेडू का जिक्र किया। उन्होंने पिथौरागढ़ प्रशासन की ओर से बेडू के उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन, खनिज एवं वनस्पतियों के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में बेडू स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है, जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों की ओर से अनेक रोगों का शमन किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चौहान से फोन पर बात कर इस सराहनीय पहल के लिए जिला प्रशासन एवं जनपद वासियों को ओर से उन्हें बधाई दी। जिला प्रशासन के सहयोग से पिथौरागढ़ में बेडू से जूस, जैम, चटनी, आचार एवं अन्य सामग्री बनाई जा रही है।

पेपर लीक के अंतिम आरोपित को पकड़ेंगे: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (cm dhami) ने कहा कि ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने जल के संरक्षण एवं संवर्धन, कुपोषण मुक्त भारत के लिए कुपोषण मुक्ति के प्रयासों और इसके लिए जागरूकता, मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार सुनियोजित तरीके से कार्य करेगी।

Related Post

ट्यूनीशिया में बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति कैस सईद ने किया नियुक्त

Posted by - September 30, 2021 0
ट्यूनिश। ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग स्कूल की प्राध्यापक नजला बौदेंत रमजाने को देश की पहली…

पुलिस वालों ने की थी तिहाड़ के भीतर अंकित गुर्जर की हत्या! डिप्टी जेलर के खिलाफ केस दर्ज

Posted by - August 10, 2021 0
दिल्ली के तिहाड़ जेल में पिछले दिनों मारे गए गैंगस्टर अंकित गुर्जर के मामले में आखिरकार पुलिस को आरोपी मानते…
AK Sharma

एके शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अभियान को बृहद स्तर पर चलाने के दिए दिशा निर्देश, किया उत्साहवर्धन

Posted by - September 1, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने…
Magh Mela

प्रयागराज माघ मेले में कला संगम का शुभारंभ, लोक-शास्त्रीय प्रस्तुतियों से सजा संगम तट

Posted by - January 4, 2026 0
प्रयागराज : माघ मेला (Magh Mela) केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन परम्परा, सांस्कृतिक विविधता और प्रशासनिक…