Uttarakhand Government

देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध

391 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीघ्र ही राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु रामलला की मूर्ति विराजमान होगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों के आने-जाने का केन्द्र बना रहता है। इस हेतु देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या श्री राम जन्मभूमि हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नही है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना प्रतीत होती है।

इन कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

Related Post

निर्भया केस

निर्भया केस: दोषी मुकेश और विनय की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज, 22 को होगी फांसी

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी विनय शर्मा और मुकेश द्वारा दायर क्यूरेटिव…
smart cities

स्मार्ट शहरों वाला यूपी बनाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

Posted by - May 27, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश में स्मार्ट शहरों (Smart Cities) की लम्बी श्रृंखला बनाने में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) ने अपने द्वितीय कार्यकाल…