CM Dhami

उत्तराखंड सरकार खेल विरासत योजना लागू करने जा रही है: CM धामी

176 0

देहारादून। आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली चारधाम यात्रा जोर शोर से शुरू हो गई है। यात्रा के पहले ही दिन से यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) चारों धामों से लेकर प्रमुख यात्रा पड़ावों तक लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। बता दें सीएम धामी कपाट खुलने के दिन चारों धामों में मौजूद रहने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बने हैं।

उत्तराखंड सरकार खेल विरासत योजना लागू करने जा रही है: CM धामी

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इस दिन पहले गंगोत्री और फिर यमुनोत्री धाम में पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। यमुनोत्री धाम में इससे पहले कोई भी सीएम, कपाट खुलने के दिन नहीं पहुंच पाए थे। इसी तरह सीएम धामी 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन भी दोनों धामों में मौजूद रहे।

ऋषिकेश में भी सीएम (CM Dhami) यात्रियों से लगातार ले रहे हैं फीडबैक

बता दें इस तरह राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई सीएम (CM Dhami) चारों धामों में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहे। इससे जहां यात्रा तैयारियों को गति मिली, वहीं यात्रियों को भी बेतहर सुविधाएं मिल पाई। इसी तरह सीएम धामी चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव ऋषिकेश में भी लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा लेते हुए, प्रबंधन अपने हाथ में लिए हुए हैं। सीएम लगातार यात्रियों से भी बातचीत करते हुए, फीडबैक ले रहे हैं।

सीएम ने दिए मौसम को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शासन- प्रशासन के अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मौसम को देखते हुए खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौसम प्रतिकूल होने पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही यात्रियों को भी मौसम की जानकारी दी जाए।

Related Post

CM Dhami honored players with Uttarakhand Khel Ratna Award

उत्तराखंड के खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम कर रहे रोशन: सीएम धामी

Posted by - March 24, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल…
Savin Bansal

रायफल फंड को डीएम ने बनाया सेवा का हथियार, एक-एक बुलेट आ रहा जरूरतमंदो के काम

Posted by - November 29, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) सक्रिय राइफल क्लब फंड से आज 07 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.75…
Savin Bansal

नशामुक्त दून की दिशा में जिला प्रशासन ने बढाया कदम, ‘‘राजकीय नशामुक्ति केंद्र’’ 1 नवम्बर से संचालित

Posted by - October 29, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग…
savin bansal

आप ग्रामवासियों को कहीं जाने की नही है आवश्यकता; प्रशासन हरदम खड़ा यहीं आपके समक्षः डीएम

Posted by - July 14, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री के आपदा की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस हेतु  सभी जिलाधिकारियों निर्देशित किया गया है। जिले के मिसराल पट्टी…