CM Dhami

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों को धामी ने दी वित्तीय मंजूरी

308 0

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत, ऊखीमठ में त्रियुगी नारायण से तोषी तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु चार करोड़ 52 लाख रुपये तथा ऊखीमठ में ही तौणीधार-पैलिंग मोटर मार्ग के किमी0 1.00 से 6.00 के मध्य सुधारीकरण एवं पी०सी० द्वारा डामरीकरण के कार्य हेतु चार करोड़ 70 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

उन्होंने चौबट्टाखाल विधानसभा में चलकुडिया मसमोली- सकनोली- नौखेली मोटर मार्ग के किमी. 3 से 5 तथा किमी 6-8 के डामरीकरण के कार्य हेतु तीन करोड़ 64 लाख रूपये, खटीमा में तहसील रोड से केन्द्रीय विद्यालय के बगल से सिविल अस्पताल खटीमा को सेल्स टैक्स कार्यालय रोड से जोड़ने हेतु इण्टर लॉकिंग टाईल्स द्वारा लिंक मार्ग के निर्माण हेतु 38.52 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम धामी

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालयों में वर्षा जल संरक्षण प्रणाली को अधिष्ठापित किये जाने हेतु रेसकोर्स में हरि आवास कालोनी तथा कारगी चौक में एस.टी.पी हेतु कुल 32.24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Related Post

धर्मांतरण के लिए भड़काने वाला इरफान कर चूका है PM के साथ मंच साझा, PM ने थपथपाई थी पीठ

Posted by - July 1, 2021 0
धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस के पकड़ में आए सांकेतिक भाषा के अनुवादक इरफान शेख को लेकर सनसनीखेज बातें सामने…
Sensex

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स इतना तो निफ्टी इतने के पार

Posted by - November 25, 2019 0
बिजनेस डेस्क। लगातार उतार-चढ़ाव के साथ ही आज सोमवार यानि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही शेयर बाजार में जोरदार…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस से घबराने की जरूरत नहीं, हमें एक साथ काम करने की जरूरत : पीएम मोदी

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोनावायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ट्विटकर कहा कि बस  हमें…
CM Bhupesh

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद को उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Posted by - October 6, 2022 0
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने गुरुवार को यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी…
CM Bhajan Lal

राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खुलेंगे अटल ज्ञान केन्द्र : भजनलाल शर्मा

Posted by - December 25, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म…