cm dhami

सीएम धामी ने पर्वतीय जनपदों के लिए 320 मोटर साइकिलों को किया रवाना

342 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (Hero Motocorp Ltd) की ओर से पर्वतीय जनपदों के लिए राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को इन मोटर साइकिल की सुविधा मिलने से जन समस्याओं के निदान एवं विभिन्न कार्यों के लिए क्षेत्रों में भ्रमण करने में सुविधा होगी। राजस्व उप निरीक्षकों को दी गई इस सुविधा से उन्हें कार्यों को शीघ्रता से करने में सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए हर सम्भव सुविधाएं दिये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

सीएम धामी ने छह दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निस्तारण के लिए ये मोटर साइकिलें दी जा रही हैं।

Related Post

Free health camp for journalists and their family members

पत्रकारों और परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प, विशेषज्ञ डॉक्टरों की रही मौजूदगी

Posted by - June 17, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से…
सपा नेता की हत्या

मऊ में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Posted by - January 12, 2020 0
मऊ। मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोपागंज ब्‍लॉक के बरजला शेखवलिया गांव निवासी पूर्व प्रधान बिजली यादव की…
मायावती

मायावती बोलीं-देश में गरीबी और बेरोजगारी व्याप्त, कांग्रेस के रास्ते पर मोदी सरकार

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का बुधवार को 64वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। मायावती ने अपने जन्मदिन…