CM Dhami

मोदी कहते हैं- भ्रष्टाचार मिटाओ तो कांग्रेस कहती है- मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार को बचाओ: धामी

334 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को रुद्रपुर में जनसभा स्थल पर मंच से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल लूटने का काम किया है। कांग्रेस अपने राजकुमार को बार-बार लांच करने की असफल कोशिश करती रहती है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश से भ्रष्टाचार मिटाओ तो कांग्रेस कहती है, मोदी काे मिटाओ और गांधी परिवार को बचाओ। क्या यह ठीक है कहकर मुख्यमंत्री ने लोगों से जवाब मांगा तो नहीं की आवाज आई। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचकर इतिहास रच चुका है।

‘अबकी बार 400 पार’ नारा नहीं नए भारत की चाभी है

मोदी के ‘अबकी बार 400 पार’ के नारा को लेकर मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि यह नारा नहीं नए भारत की चाबी है। इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु के साथ विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। सनातनियों के आराध्य भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया।

भाजपा का प्रचंड बहुमत के साथ फिर से जीत की तैयारी-

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कुछ पंक्तियां रखीं। उन्होंने कहा कि विकास की राह पर निकल पड़ा है देश, मोदी के नेतृत्व में बढ़ चला है देश, स्वप्न हुए साकार अभी तक, अब अगले की बारी है, प्रचंड बहुमत के साथ फिर से जीत की तैयारी है, विकसित होगा भारत एक दिन, यही रह गया अवशेष, विकास की राह पर निकल पड़ा है देश।

Related Post

गौरव चंदेल हत्याकांड

गौरव चंदेल हत्याकांड : प्रियंका गांधी बोलीं- परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले

Posted by - January 12, 2020 0
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौरव चंदेल हत्याकांड में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर दिख…

जहां शहीद हुए मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है-श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस

Posted by - June 23, 2021 0
जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…
पूजा हेगड़े

कैंसर पीड़ित बच्चों का पैसे के अभाव में नहीं रुकना चाहिए इलाज : पूजा हेगड़े

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े वैसे तो अक्कसर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ…
AIRPLANE NEWS

मलेशिया से काठमांडू पहुंचा विमान हवा में लगाता रहा चक्कर, वाराणसी डायवर्ट

Posted by - March 27, 2021 0
वाराणसी। मलेशिया के कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 117 यात्रियों को लेकर काठमांडू पहुंचा विमान, खराब मौसम के चलते काठमांडू…