मुख्यमंत्री की दीपावली पर सौगात, राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस देने का किया अनुमोदन

293 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) द्वारा राज्य कर्मचारियों को दीपावली के उपहार के रूप में तदर्थ बोनस देने का अनुमोदन कर दिया गया है, जिससे राज्य सरकार के लगभग 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर, राज्य कर्मचारियों को, जोे राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स के पे लेवल एल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और उससे कम में वेतन आहरित कर रहे हैं, उन्हें वर्ष 2023-24 के लिए तदर्थ बोनस स्वीकार किया गया है। तदर्थ बोनस की गणना अधिकतम परिलब्धियां 7000 रुपये तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी।

तदर्थ बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। तदनुसार प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपये तदर्थ बोनस देय होगा। जिसमें से 75 प्रतिशत राशि नकद तथा 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी।

नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने को प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री

तदर्थ बोनस का अतिरिक्त वित्तीय भार लगभग 500 करोड़ रुपये होगा। तदर्थ बोनस पंचायत समिति एवं जिला परिषद कर्मचारियों को भी देय होगा।

Related Post

cm dhami

चारधाम यात्रा के बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धन की नहीं होगी कमी: सीएम धामी

Posted by - February 21, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा (Chaardham Yatra) के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धनराशि की कमी…
SS Sandhu

प्रत्येक बच्चे को कैरियर के सम्बन्ध में परामर्श दिया जाए: मुख्य सचिव

Posted by - July 5, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के…

भाजपा के जिस पूर्व सीएम ने की सरकारी भूमि हस्तांतरण की आलोचना वही रहा जमीन कब्जाने में आगे

Posted by - August 21, 2021 0
जम्मू कश्मीर के दिग्गज भाजपा नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता का नाम राज्य के भीतर जमीन कब्जाने वाली…
IED Blast

अबूझमाड़ मुठभेड़ में शामिल जवानों की वापसी के दौरान हुआ आईईडी विस्फोट

Posted by - July 3, 2024 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पांच नक्सलियों को ढेर करने के बाद मुठभेड़ (Naxalite Encounter) में शामिल…