CM Yogi

बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं: मुख्यमंत्री

231 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)ने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन का कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहना चाहिए और धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय पर प्रतिमा विसर्जन कराया जाए। उन्होंने जनता को सुरक्षा की गारंटी देते हुए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर मौजदूगी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)ने यह भी कहा कि जिनकी लापरवाही से इस प्रकार की घटना घटित हुई, उनकी पहचान की जाए और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री की दीपावली पर सौगात, राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस देने का किया अनुमोदन

उल्लेखनीय है कि बहराइच के महाराजगंज बाजार में कुछ लोगों द्वारा मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी करने पर दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए थे। गुस्साई भीड़ ने बाजार में तोड़फोड़ की। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Related Post

TRIVENDRA SINGH RAWAT

हरीश रावत को लेकर चिंतित दिखे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र , केंद्रीय मंत्री को किया फोन

Posted by - March 25, 2021 0
देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वो कभी…
Yogi Adityanath

योगी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर ‘भाई’ ने किया भव्य भजन संध्या का आयोजन

Posted by - April 10, 2022 0
गोरखपुर: श्रीराम नवमी की पूर्व संध्या पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी…

बंगाल में खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, ममता बनर्जी भी लड़ेंगी चुनाव

Posted by - September 4, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होते ही पश्चिम बंगाल की तीन एवं उड़ीसा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव…
सबरीमाला

सबरीमाला में जारी रहेगी महिलाओं की एंट्री, बड़ी पीठ के समक्ष भेजा

Posted by - November 14, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारत के दक्षिण भारतीय राज्य केरल स्थित सबरीमाला अय्यपा मंदिर में सभी उम्र…