Nayab Singh Saini

शपथ ग्रहण से पहले नायब सैनी ने शुरू किया जनता दरबार

261 0

चंडीगढ़। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Singh Saini) शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही सक्रिय हो गए हैं। चुनाव परिणाम के बाद कई दिनों तक दिल्ली में बैठक करने के बाद शनिवार को देर रात चंडीगढ़ लौटे नायब सैनी ने रविवार से जनता दरबार शुरू कर दिया।

चुनाव परिणाम के बाद रविवार को पहली बार चंडीगढ़ में थे। आज सुबह संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री आवास पर न केवल मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का तांता लग रहा है, बल्कि मुख्यमंत्री (Nayab Singh Saini) ने जनसमस्याएं भी सुनीं। नायब सैनी भी सीएम आवास पर पहुंचने वाले आगंतुकों का दिल खोल अभिवादन किया।

नायब सैनी (Nayab Singh Saini) की खासियत मिलनसार व्यक्तित्व की है, उसे साधते हुए नायब सैनी सीएम आवास पर पहुंचने वाले लोगों से खुलकर संवाद कर रहे हैं और सीएम आवास पर पहुंचे आगंतुक भी खुश होकर लौट रहे हैं। पहले कार्यकाल में नायब सैनी 56 दिन मुख्यमंत्री रहे। 56 दिन के कार्यकाल में नायब सैनी (Nayab Singh Saini) ने 126 घोषणाएं की है। अब इन घोषणाओं को सैनी मूर्तरूप देंगे। यही नहीं डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे।

नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव की संभावना है। सबसे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों का फेरबदल होगा। इसके साथ ही जिला उपायुक्तों और महत्वपूर्ण विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव व निदेशक स्तर के अधिकारियों को भी बदले जाने की संभावना है। सीएमओ में अब तक पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पसंद के अधिकारियों को रखा गया था, लेकिन अब सैनी अपनी पसंद के अधिकारियों को अहम पदों पर नियुक्ति देंगे। यही नहीं, प्रशासनिक सचिवों के साथ विभागों के प्रमुख और जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों में फेरबदल होगा।

सीएम (Nayab Singh Saini) को बधाई देने वाले गोहाना की जलेबी लेकर पहुंच रहे

हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान विपक्ष की ओर से गोहाना की जलेबी की चाशनी में राजनीति को चमकाने की कोशिश की गई। खुद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गोहाना की जलेबी के बड़े कारखाने लगाने का दावा किया था। ऐसे में गोहाना की जलेबी खूब ट्रोल हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाकायदा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जलेबी भिजवाई है। यही नहीं सीएम आवास पर मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए पहुंचने वाले आगंतुक गोहाना की जलेबी लेकर पहुंच रहे हैं। सोनीपत जिले में स्थित गोहाना की जलेबी देशभर में मशहूर है।

Related Post

DM Savin Bansal strict at CSC centers

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में चल रहा है छापेमारी अभियान निरंतर रहेगा जारी

Posted by - November 30, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने तहसील परिसर अवस्थित रमन एन्टरप्राईजेज, सीएससी…

किसानों का देशव्यापी प्रदर्शन आज, 26 जनवरी के हंगामे से प्रशासन सतर्क, किए 13 रास्ते सील

Posted by - June 26, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, शनिवार को कृषि बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस…