चुन लिए गए मोदी के नए सिपहसालार, अखिलेश ने कहा तंज

563 0

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तर प्रदेश से 7 सांसदों के शामिल होने को लेकर अब राजनीतिक पार्टियों में हलचल के साथ ही कई चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। वहीं विपक्षी पार्टियां ने मामले को लेकर कटाक्ष करना भी शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक कटाक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने ट्वीट के जरिए किया। उन्होंने सरकार को हर क्षेत्र में नाकाम बताया और नौतिक आधार खो देने की बात कही।

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है। विभागों के बंटवारे को लेकर विपक्ष हमलावर है, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा- जरूरत केवल डिब्बे नहीं पूरी ट्रेन बदलने की है। सपा नेता ने लिखा- इतनी बड़ी संख्या में मंत्री या मंत्रालय बदलने से भाजपा सरकार ने खुद स्वीकार कर लिया है कि वो हर क्षेत्र में नाकाम रही है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने सरकार चलाने का नैतिक अधिकार खो दिया है। देश-प्रदेश में बदलाव की लहर है। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विभागों का बंटवारा भी कर दिया है और कुल 11 पुराने मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया है।

उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में 7 सांसदों को जगह मिली है। पूर्वांचल से ही दो सांसद मंत्रिमंडल में गए हैं। इनमें महराजगंज से पंकज चौधरी और मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल हैं. वहीं बुंदेलखंड के जालौन से भानु प्रताप वर्मा को कैबिनेट में जगह मिली है। आगरा से एसपी बघेल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वहीं मोहनलालगंज से कौशल किशोर, लखीमपुर (तराई वाले) से अजय मिश्रा और राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

Related Post

AK Sharma

अयोध्या नगरीय विकास और सम्पन्नता के मॉडल के रूप में नवीन मानक गढ़ रही : राज्यपाल

Posted by - February 2, 2024 0
लखनऊ। वर्ष 2024 के प्रथम और 18वीं विधानसभा के सातवें सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदी (Anandi Ben Patel) के अभिभाषण…
CM Yogi

सीएम योगी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर कांवड़ मेला तैयारियों का लिया जायजा

Posted by - July 20, 2025 0
गाजियाबाद/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार की सुबह गाजियाबाद स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर पहुंचे। मंदिर…
AK Sharma

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए एके शर्मा, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Posted by - January 16, 2024 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जिले के बीएसए ग्राउण्ड…