कमलेश तिवारी हत्याकांड

कमलेश तिवारी हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने 13 को बनाया आरोपी

979 0

लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की चार्जशीट में 13 लोगों के नाम है, इन 13 लोगों को हत्या और साजिश रचने का आरोपी बनाया है।

मुख्य आरोपी अशफाक और मोईनुद्दीन को गुजरात एटीएस ने किया था गिरफ्तार 

पुलिस ने अशफाक और मोइनुद्दीन को कमलेश तिवारी की हत्या का आरोपी बनाया है, जबकि बाकी लोगों को साजिश रचने का आरोपी बनाया है। बता दें कि मुख्य आरोपी अशफाक और मोईनुद्दीन को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया था। जांच के बाद साजिशकर्ता गुजरात के सूरत निवासी रशीद अहमद पठान उर्फ राशिद, मौलाना मोहसिन शेख, फैजान यूनुस, इनके मददगार नागपुर के सैय्यद आसिम अली, बरेली के कैफी अली, वकील नावेद, कामरान, लखीमपुर के पलिया निवासी रईस व आसिफ को गिरफ्तार किया था। पुलिस की चार्जशीट में इनके नाम भी शामिल हैं।

उर्दू लेखिका फरहाना ताज लिखेंगी बॉलीवुड फिल्म की कहानी 

कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर को दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी

बता दें कि लखनऊ के नाका के खुर्शीदबाग की तंग गलियों में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर को दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। दोनों बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे थे। आरोपियों ने पहले कमलेश की गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया था। पुलिस को मौके से एक पिस्टल व एक खोखा बरामद हुआ था।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लघु उद्योगों के लिए अनेक संभावनाएं: सीएम धामी

Posted by - December 15, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक…
Parambir Singh appeared before NIA

एंटीलिया केस में बड़ा खुलासा: परमबीर ने रिपोर्ट में करवाई थी छेड़छाड़

Posted by - September 9, 2021 0
एंटीलिया केस में एनआईए ने चार्जशीट में सचिन वाजे और अन्यों की साजिश का पर्दाफाश किया, जिसमें तत्कालीन मुंबई पुलिस…
CM Nayab Singh

हरियाणा पिछड़ा आयोग ने मुख्यमंत्री को सौंपी अनुपूरक रिपोर्ट

Posted by - August 1, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय पिछड़ा आयोग…