मध्य प्रदेश हस्तशिल्प प्रदर्शनी

मध्य प्रदेश हस्तशिल्प की प्रदर्शनी में नए अवतार दिखीं चंदेरी-महेश्वरी साड़ियां

1229 0

लखनऊ। मध्य प्रदेश हस्तशिल्प की प्रदर्शनी मृगनयनी का उद्घाटन शनिवार को गोमती नगर विनीत खंड स्थित संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्षा डॉ.पूर्णिमा पाण्डे ने अकादमी परिसर के फ्रंट लॉन में किया। यह प्रदर्शनी 14 से 30 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इसमें 75 हस्तशिल्पी भाग ले रहे हैं।

पाकीजा फिल्म में मीना कुमारी ने “हमरी ना मानो” गीत में वह चंदेरी का दुपट्टा ओढ़ा था

प्रदर्शनी के प्रभारी एमएल शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश ग्रामोद्योग विभाग की ओर से इस प्रदर्शनी का उद्देश्य, पारंपरिक कलाओं का संवर्धन और कला के कद्रदानों तक हस्तशिल्प की कलाकृतियों को ले जाना है। इसमें प्रवेश नि:शुल्क है। इस प्रदर्शनी में चंदेरी की साड़ियों में मेंहदी रचे हाथ की डिजाइन हो या फिर गायत्री देवी के माध्यम से लोकप्रिय हुए 12 डिजाइन, सभी देखने को मिलेंगे। सबसे खास बात तो यह है कि मशहूर फिल्म अभिनेत्री मीना कुमारी के लिए चंदेरी का लोकप्रिय दुपट्टा तैयार करने वाले मशहूर हस्तशिल्पी अब्दुल हकीम खलीफा भी इस प्रदर्शनी के दौरान लखनऊ शहर के मेहमान बनेंगे। पाकीजा फिल्म में मीना कुमारी ने “हमरी ना मानो” गीत में वह चंदेरी का दुपट्टा ओढ़ा था।

भारत में COVID-19 राष्ट्रीय आपदा घोषित, मृतक के परिजनों को मिलेगा इतना मुवाअजा

महेश्वरी साड़ियों के अलावा चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने और भोपाल का जरी-जरदोजी का बटुआ भी अन्य आकर्षण बनेगा

महेश्वरी साड़ियों के अलावा चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने और भोपाल का जरी-जरदोजी का बटुआ भी अन्य आकर्षण बनेगा। टीकमगढ़ से आया पंचधातु से तैयार भगवान विष्णु के दशावतार वाला शंख और भगवान कृष्ण की वैजंतीमाला पहने प्रतिमा भी देखते ही बनती है। इस प्रदर्शन के तहत लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी वहीं पुरस्कृत बुनकर अहमद हुसैन अंसारी महेश्वरी कला की समृद्ध पंरपरा और उसमें आ रहे बदलावों पर व्याख्यान देंगे। प्रदर्शनी में विश्व प्रसिद्ध कोसा, इंडिगो प्रिंट, बाग प्रिंट लोगों को पसंद आ रहे हैं।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए युवा- सीएम

Posted by - October 23, 2025 0
युवा संकल्प लेकर लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े व कैरियर बनाते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में…
CM Dhami

पटवारी और लेखपाल की परीक्षा हुई शांतिपूर्ण ,103730 अभ्यर्थी हुए शामिल

Posted by - February 12, 2023 0
देहरादून। पटवारी और लेखपाल के कुल 563 पदों पर रविवार को प्रदेश भर में दोबारा से हुई भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण…