सीबीएसई

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की रविवार को भी जांची जाएगी काॅपियां

1063 0

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की कॉपियों को जांचने का काम रविवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए देशभर में 3000 से अधिक सीबीएसई के मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

देशभर में 3000 सीबीएसई के मूल्यांकन केंद्र चिन्हित किए हैं

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपियां अब तक पड़ी हुई थी लेकिन कल से इन कॉपियों के जांचने का काम शुरू हो जाएगा, क्योंकि गृह मंत्रालय ने हमे इस काम की अनुमति दे दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस बात के लिए आभार प्रकट किया कि उन्होंने देशभर में 3000 सीबीएसई के मूल्यांकन केंद्र चिन्हित किए हैं जहां से यह कॉपियां शिक्षकों के घर लाई जाएंगी और वे इन कापियों को जांच कर लौटाएंगे।

अमित शाह ने स्वास्थ्य की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुझे विश्वास है कि हम 173 विषयों की 1.5 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जल्दी करेंगे और जैसे ही 29 विषयों की परीक्षाएं एक से 15 जुलाई के बीच में संपन्न होगी, उनके मूल्याकंन के बाद शीघ्र ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का भी आभार प्रकट किया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान सहयोग किया। उन्होंने कहा कि शेष पेपर की परीक्षाएं भी सफलता पूर्वक सम्पन्न होंगी।

Related Post

नृत्यांगना गीता चंद्रन ने दी कोरोना को मात, कुछ शब्दों में सभी को दिया बड़ा संदेश

Posted by - June 26, 2020 0
सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना गीता चंद्रन (Geeta Chandran) ने घर में ही 21 दिन तक रहकर और घरेलू उपचार से कोरोना…
CM Dhami

एक क्लिक, करोड़ों को संबल: मुख्यमंत्री धामी ने जारी की फरवरी 2026 की पेंशन किश्त

Posted by - March 1, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेंशन प्रकरणों का निस्तारण पूर्ण तत्परता…
मोहन भागवत

संविधान पर है पूरा विश्वास, इससे अलग कोई सत्ता नहीं चाहते हम : मोहन भागवत

Posted by - January 19, 2020 0
  बरेली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार को बरेली रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ‘भविष्य का भारत : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का…