ब्यास नदी में गिरी कार, सवारों की तलाश जारी

654 0

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के कुछ दूर स्थित चार मील नामक स्थान पर एक कार ब्यास नदी (Byas River) में गिरी हुई हालत में दिखाई दी है। आज सुबह पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार की तलाशी लेने पर सिर्फ कुछ दस्तावेज मिले हैं. जबकि कोई भी व्यक्ति कार से बरामद नहीं हुआ है।

कार हरियाणा निवासी की बताई जा रही है जिसका नंबर एचआर 42 जी 7007 है। पुलिस को कार मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि उसका कोई रिश्तेदार कार को लेकर गया हुआ था।

इतना तो तय हो गया है कि कार में कम से कम एक व्यक्ति मौजूद था, लेकिन उसके साथ और लोग थे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

RIMS में इलाजरत कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना के बाद एसडीएम सदर रितिका जिंदल खुद मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पानी में सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। सर्च ऑपरेशन के बाद ही पता चल पाएगा कि कोई पानी में गिरा है या नहीं। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन मिलकर हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रहा है।

Related Post

genome sequencing

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 1,31,968 नए मामले, पिछले 24 घंटों में 780 लोगों की मौत

Posted by - April 9, 2021 0
 ऩई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। महाराष्ट्र में गुरुवार को…
DM Savin Bansal

एक वर्ष से न्याय को भटक रही थी दुखयारी सीमा, डीएम ने अपने चिरपरिचित अंदाज में सुनाया निर्णय

Posted by - June 10, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) अपने चिरपरिचित अंदाज में जनहित में एक बाद एक…
taapsee pannu

नेपोटिज्म पर तापसी का बड़ा बयान, बोलीं- स्टार किड्स की वजह से कई फिल्में हाथों से निकलीं

Posted by - July 5, 2020 0
मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में खेमेबाजी और भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर…