अगले महीने रिलीज होगी ‘बंटी और बबली 2’, फिल्म के प्रमोशन में जुटे स्टार

586 0

फ़िल्म ‘हम तुम’ में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की रोमांटिक जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। दोनों की फ़िल्म ‘बंटी और बबली’ में भी मस्ती भरा अंदाज़ देखने को मिला था। अब एक बार फिर सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर मस्ती करने के लिए तैयार है। दोनों बबली और बंटी 2 में नजर आएंगे। जल्द ही फिल्म रिलीज होगी लिहाजा फ़िल्म के स्टार कास्ट ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है।

‘बंटी और बबली 2’ 19 नवंबर ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में रानी मुखर्जी सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।

‘द बिग पिक्चर’ के सेट पर पहुंची पूरी स्टार कास्ट

ये वीडियो रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की आने वाली फ़िल्म ‘बंटी और बबली 2’  के प्रमोशन का है। इस वीडियो में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट रणवीर सिंह के शो ‘द बिग पिक्चर’ के सेट पर पहुंची और उनके स्पेशल एपिसोड का हिस्सा बनी। इस दौरान रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुर्वेदी का मस्ती भरा अंदाज कैमरे में कैद हो गया।

इस वीडियो में रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुर्वेदी अलग-अलग पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों की मस्ती साफ नजर आ रही है। इस वीडियो में रानी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। रानी मुखर्जी का इस वीडियो में काफी फंकी लुक देखने को मिल रहा है। रानी ने कलर फुल प्लाजो के साथ व्हाइट लूज़ टॉप कैरी किया हुआ है, जिसमें वो स्टनिंग नजर आ रही हैं।

साल 2005 में रिलीज हुआ था पहला पार्ट 

बता दें कि ‘बंटी और बबली’ फिल्म का पहला पार्ट साल 2005 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने बबली और उनके साथ अभिषेक बच्चन ने बंटी का किरदार निभाया था। इसी के साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नज़र आये थे। अब 15 साल बाद ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल रिलीज होने जा रहा है। ये फिल्म 19 नवंबर को रिलीज होगी। फ़िल्म के सभी स्टार कास्ट ने फिल्म का प्रमोशन अभी से शुरू कर दिया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी मुखर्जी के मस्ती भरे अंदाज ने फैंस को एक बार अपना दीवाना बना लिया है।

Related Post

जहां मार्वल की एंडगेम ने मचाया धमाल, वहीँ श्रीदेवी की मॉम ने तोड़ा रिकार्ड

Posted by - May 15, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान बनाती चली जा रही है. 26 अप्रैल को रिलीज हुई…
तापसी पन्नू

तापसी पन्नू दिल्ली में वोट देने पर ट्रोलर को दिया करारा जवाब,सोशल मीडिया पर वायरल

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर सोशल…
सोनम कपूर

रूढ़िवादियों का वोट न करें, वे दुनिया की तबाही के लिए होंगे जिम्मेदार: सोनम कपूर

Posted by - January 4, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर यूं तो समसामयिक मुद्दों पर बहुत कम ही ट्वीट करती है, लेकिन उनक हालिया ट्वीट…
Kangana-Raut

महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर कंगना ने किया पलटवार बोलीं- ‘मैं मराठा हूं ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?’

Posted by - September 4, 2020 0
मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना और कंगना रनौत में तीखी बयानबाजी जारी है। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख और संजय राउत…