बंगला विवाद: हाईकोर्ट ने दिया तेजस्वी यादव को बड़ा झटका

1563 0

पटना।  बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।तेजस्वी यादव की हाई कोर्ट ने उस याचिका सोमवार को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने बंगले को खाली करने के बिहार सरकार के आदेश को चुनौती दी थी।

ये भी पढ़ें :-संसद में भाजपा- कांग्रेस ने जारी किया व्हिप, आज फिर हो सकता है घमासान 

आपको बता दें 5 दिसंबर को तेजस्वी का बंगला खाली कराने के लिए कई सरकारी अधिकारी उनके निवास स्थान पहुंचे थे। उस समय तेजस्वी नई दिल्ली में थे। ये मामला बिहार विधानसभा में भी विवाद का मुद्दा बन चुका है।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी अध्यक्ष का शिवसेना के खिलाफ जंग का एलान, साथ लड़े तो ठीक वर्ना उखाड़ फेंकेंगे 

वहीँ कांग्रेस और जेडीयू की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव को सरकारी आवास आवंटित किया गया था। महागठबंधन की सरकार के दौरान तेजस्वी को पटना के पांच देशरत्न मार्ग पर स्थित यह सरकारी बंगला मिला था। पर, आरजेडी से अलग होकर जेडीयू ने बीजेपी के साथ सरकार बना ली।


ये भी पढ़ें :-अखिलेश के गढ़ पहुंचे सीएम, किया इतनी करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास 

जानकारी के मुताबक तेजस्वी यादव इसे लेकर पहले ही बंगले के बाहर पोस्टर लगा चुके हैं। तेजस्वी को पहले भी कई बार बंगला खाली करने को कहा गया था। वहीं वह इस मामले में राज्य सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं।

Related Post

25 हजार इनामी धनंजय सिंह चुनाव में सक्रिय, यूपी पुलिस कह रही ढूंढे नहीं मिल रहे

Posted by - July 10, 2021 0
उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाश का गठजोड़ जौनपुर में एकबार साफ नजर आया, जहां पुलिस के ही सामने धनंजय…
CM Yogi

जीरो टॉलरेंस: साढ़े सात साल में 80 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा

Posted by - October 18, 2024 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ रही है।…