बजट

बजट: 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, MyGov.in पर मोदी ने मांगी सुझाव

1219 0

बिजनेस डेस्क। बीते कल मंगलवार को वित्त वर्ष 2019-20 का बजट पेश कर दिया गया हैं। जबकि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों की बजट में भागीदारी बढ़ाने के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं।

इस सुझाव के लिए मोदी सरकार ने एक माईजीओवी.इन वेबसाइट निकाली हैं जिसपर कोई भी व्यक्ति सरकार को अपनी सुझाव दे सकता हैं। मोदी ने कहा है कि लोगों द्वारा दिए गए ठोस सुझावों व विचारों को बजट में शामिल किया जाएगा।

ट्विटर पर की घोषणा

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘केंद्रीय बजट 130 करोड़ भारतीयों की आशा, आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ता है।

मैं आप सभी को इस वर्ष के बजट के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं।’ संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी।

फिट और स्वस्थ्य रहने के लिए इन आदतों का करें पालन 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को देश के शीर्ष 10 कारोबारियों से मुलाकात की थी और अर्थव्यवस्था में सुधार, रोजगार सृजन और विकास दर सहित अन्य विषयों पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री से मिलने वाले उद्योगपतियों में टाटा समूह के रतन टाटा, भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल, अरबपति गौतम अडानी, महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, खनन दिग्गज अनिल अग्रवाल सहित कई मौजूद रहे।

इसके अलावा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टीवीएस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन, एलएंडटी के एएम नाइक शामिल थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कॉरपोरेट कर अपने अभी  तक के निचले स्तर पर है और उद्योग के सामने मौजूद समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Post

Farmer movement

किसान आंदोलन कितना उचित

Posted by - November 27, 2020 0
हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान आंदोलित हैं। वे दिल्ली के लिए कूच कर चुके हैं। बैरिकेडिंग तोड़…

असम-मिजोरम संघर्ष: अपनों की मौतों का प्रतिशोध लेना होगा, पुलिस- सरकार की भी नहीं सुनेंगे- बोले BJP नेता

Posted by - July 31, 2021 0
49 साल पुराने सीमा विवाद को लेकर मिजोरम और असम के बीच तनाव की स्थिति है, इसी बीच असम से…
हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं की बैठक

अजित डोभाल ने हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठककर भाईचारे पर दिया जोर

Posted by - November 10, 2019 0
अयोध्या। अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के…
President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की

Posted by - October 25, 2024 0
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन…