बसपा के पूर्व विधायक ने साधना सिंह का सिर लाने पर रखा 50 लाख का ईनाम

1656 0

मुरादाबाद। दबंग छवि के नेता विजय यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पीतलनगरी में बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्म दिवस पर भाजपाइयों को दौडा-दौड़ाकर पीटने की धमकी देकर सुर्खियों में आए ठाकुरद्वारा से बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने भाजपा विधायक साधना सिंह का सिर कलम करने पर 50 लाख का ईनाम देने की घोषणा करके नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

ये  भी पढ़ें :-बसपा सुप्रीमो को लेकर साधना ने दिया विवादित बयान,बढ़ सकती हैं मुश्किलें 

आपको बता दें चुनाव पहले  आए उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। आपकी जानाकारी के लिए बता दें भाजपा विधायक साधना सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ शनिवार को अभद्र टिप्पणी की थी।उन्होंने सत्ता के लिये चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को इतने फीसदी आरक्षण का जल्द प्रस्ताव 

जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक 48 घंटे में बहन जी और देश की महिलाओं से माफी मांगे, वरना उनके खिलाफ खड़ा कदम उठाया जाएगा। उनका सिर कलम कर लाने वाले को पचास लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की। पत्रकारों के पूछने पर ईनाम की रकम कहां से आएगी तो कहा कि समर्थकों से चंदा कर दी जाएगी।

 

Related Post

कोविड-19

कोविड-19 संक्रमण मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे पायदान पर पहुंचा

Posted by - May 23, 2020 0
नई दिल्ली। ब्राजील में कोविड-19 संक्रमण के कुल 3,30,890 मामले सामने आए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।…
Omar Abdullah

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना टेस्ट में हुए निगेटिव, ट्वीट कर सबको कहा धन्यवाद

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव होने…