बूथ अध्यक्ष के घर मंत्री मोहसिन रजा ने जमीन पर बैठकर लिया भोजन

1455 0

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) मंगलवार को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर थे। वे सरकारी कार्यक्रमों को करते हुए कई ब्लॉकों पर जाकर टीकाकरण की हकीकत जानी और फिर कई स्थानों पर अलग-अलग पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बीच जब दोपहर भोजन का समय हुआ तो ग्राम पंचायत डेढ़ प्रसार से बूथ अध्यक्ष रजनी त्रिपाठी के आवास पर मोहसिन रजा कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठ गए और उन्हें थाली में भोजन परोसा गया।

गौरतलब है​ कि मंत्री मोहसिन रजा  (Mohsin Raza) अमेठी के प्रभारी हैं, आज वो सबसे पहले अमेठी के शिव प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व छोटे बच्चों का अन्न प्राशन वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद वो टीकाकरण की स्थिति जानने के लिए अमेठी में निकल पड़े।

विकास खंड अमेठी में चल रहे विकास कार्यो और कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में उन्होंने ब्लाक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की एवं नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को संबोधित किया। इसके बाद वो विकास खण्ड संग्रामपुर पहुंचे और यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। अंत में वो बूथ संख्या 144 ग्राम पंचायत डेढ़ प्रसार से बूथ अध्यक्ष रजनी त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और दोपहर का भोजन ग्रहण किया।

Related Post

CM Yogi

बंगाल में शोभायात्रा के दौरान हिंसा सनातन आस्था को आहत करने का प्रयास: सीएम योगी

Posted by - April 20, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि…
Election commission

बंगाल चुनाव : ADG समेत कई अफसरों के तबादले, निर्वाचन आयोग को मिली थी शिकायत

Posted by - March 25, 2021 0
कोलकाता। चुनाव आयोग (Election Commission) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एडीजी सहित कई अफसरों के तबादले किए हैं। आधिकारिक…
Mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025: सड़क मार्ग से प्रयागराज तक सुगम यात्रा का सपना होगा साकार

Posted by - October 12, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) के भव्य आयोजन के लिए योगी सरकार द्वारा की जा रही…
cm yogi

सीएम अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग से साढ़े सात लाख युवाओं को जोड़ेंगे: सीएम योगी

Posted by - March 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमारी सरकार ने सीएम अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग शुरू की है। इससे प्रदेश…