RSS

लखनऊ-उन्नाव में RSS कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

570 0

लखनऊ: यूपी के लखनऊ (Lucknow) और उन्नाव (Unnao)  के नवाबगंज (Nawabganj) में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस संबंध में लखनऊ (Lucknow) के मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस फिलहाल इसकी जांच में जुटी है। दरअसल आरएसएस से जुड़े नीलकंठ तिवारी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें वॉट्सऐप पर संघ के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें लखनऊ, उन्नाव के नवाबगंज और कर्नाटक में चार स्थानों पर स्थित संघ के कार्यालयों का जिक्र है।

तिवारी के मुताबिक, उन्हें किसी विदेश नंबर से वॉट्सएप मैसेज किया गया है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में धमकी दी गई है। इसमें रविवार रात आठ बजे विस्फोट की धमकी दी गई थी। इसमें लिखा गया, ‘सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर क्यू, सेक्टर-ए, सेक्टर के, अलीगंज, लखनऊ। वी49आर+जे8जी, नवाबगंज, उत्तर प्रदेश 271304: आपके छह पार्टी कार्यालय पर बमबारी की जाएगी 8 बजे हो सके तो विस्फोट को रोक लो।

RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

कानपुर हिंसा: दिन में पोस्टर रिलीज, शाम को 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के इन दोनों के अलावा इस धमकी भरे मैसेज में कर्नाटक में भी 4 अलग-अलग जगहों पर स्थित आरएसएस कार्यालयों का जिक्र है। अवध प्रांत के पदाधिकारी ने ये धमकी भरे मैसेज देखने के बाद आरएसएस के बड़े पदाधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इस संबंध में लखनऊ के मड़ियांव थाना के एसएचओ ने बताया कि मामले में धारा 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है, वहीं संघ के इन कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ईंट का टुकड़ा फेंकने के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Related Post

AK Sharma

जनता सर्वोपरि” — उपभोक्ता हित में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

Posted by - April 10, 2026 0
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज संगम सभागार, लखनऊ में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, यूपीपीसीएल…
cm yogi

यूपी को जल्द ही 152 जीआई टैग उत्पादों वाला राज्य बनाएगी योगी सरकार

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ज्योग्राफिकल इंडीकेशंस (GI) टैग उत्पादों…
World Disabled Day

विश्व दिव्यांग दिवस पर दी जाने वाली पुरस्कार धनराशि को योगी सरकार ने किया पांच गुना

Posted by - July 6, 2023 0
कानपुर। योगी सरकार (Yogi Government) ने अब विश्व दिव्यांग दिवस (World Disabled Day) पर दिये जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार…
Dharmendra Pradhan

कानून पर सवाल उठाने वालों का डरना स्वभाविक, अपराधियों से भरी पड़ी है कांग्रेसः धर्मेंद्र प्रधान

Posted by - August 21, 2025 0
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिहं की पुण्यतिथि व तृतीय हिंदू गौरव दिवस के अवसर पर अलीगढ़ में…