अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन बोले-नमस्कार हमारी संस्कृति का ध्वज

1436 0

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ न सिर्फ फिल्मों से जुड़ी बल्कि आम जिंदगी की बातें भी शेयर करते रहते हैं। अमिताभ अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार भी साझा करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में अमिताभ बच्चन ने नमस्कार को परिभाषित किया है।

नमस्कार हमारा आदर्श है, एक प्रकार से हमारी संस्कृति का ध्वज

हाल ही में अमिताभ ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने लिखा है, ‘नमस्कार केवल हमारी सभ्यता का प्रतीक नहीं है। केवल एक प्रथा या परंपरा नहीं है बल्कि नमस्कार हमारा आदर्श है। एक प्रकार से हमारी संस्कृति का ध्वज है।’

ट्वीट में बिग बी ने आगे लिखा है कि ‘इस नमस्कार से हम सम्मान भी करते हैं। आदर भी करते हैं। हम पूजा भी करते हैं। विनती भी करते हैं। प्रणाम भी करते हैं और कभी कभी इसी नमस्कार से हम संकोच भी करते हैं। नमस्कार में बहुत शक्ति होती है। बहुत ताकत है। फिर भी नमस्कार में क्रोध नहीं है। हिंसा नहीं है। नमस्कार में स्नेह भी होता है। प्रेम भी होता है। अन्तर भी होता है। भेद भी होते हैं। श्रद्धा भी होती है। संकल्प भी होता है।’

बिग बी ने लिखा कि एक तरफ जहां ये नमस्कार आत्माओं से संबंध है वहीं दूसरी तरफ रिवाजों के बीच  है अंतर

इसके साथ ही ट्वीट के अंत में बिग बी ने लिखा कि एक तरफ जहां ये नमस्कार आत्माओं से संबंध है वहीं दूसरी तरफ रिवाजों के बीच अंतर है। ये सम्मान के साथ-साथ रिश्ते का भी प्रतीक है। नमस्कार करते वक्त हम सारी संस्कृतियों का सम्मान कर रहे होते हैं।

Related Post

कोरोनावायरस

योगी कैबिनेट ने अयोध्या में मस्जिद के लिए जमीन सहित इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Posted by - February 5, 2020 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 18 प्रस्तावों…
वैश्विक अर्थव्यवस्था के 90 खरब डॉलर का नुकसान

कोरोनावायरस वैश्विक अर्थव्यवस्था के 90 खरब डॉलर का करेगा नुकसान

Posted by - April 14, 2020 0
नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का अनुमान है कि ‘कोविड-19’ वैश्विक अर्थव्यवस्था को दो साल में 90 खरब डॉलर…
दिशा पाटनी

दिशा पाटनी जानें कैसे खुद को मीठा खाने से हैं रोकती? ये है स्पेशल ट्र‍िक

Posted by - January 21, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल…
शकुंतला बहादुर

लखनऊ की यादें आज भी संजोकर है रखी, शकुंतला के लिए हिंदी है जीवनशैली

Posted by - September 18, 2019 0
लखनऊ । हर किसी को अपनी मातृभाषा से लगाव होता है। महिला महाविद्यालय में संस्कृत की पूर्व विभागाध्यक्ष व प्राचार्य…